केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नारायणपुर दौरा रद्द कर दिया गया है।आज अमित शाह हेलीकॉप्टर से नारायणपुर जाने वाले थे।जहा BSF के जवानों के साथ उनकी मीटिंग होनी थी.. केंद्रीय मंत्री अमित शाह अब जवानों से रायपुर में मुलाकात कर नक्सल ऑपरेशन को लेकर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है की मौसम खराब होने के कारण यह दौरा रद्द किया गया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नारायणपुर दौरा रद्द
दुर्ग जिले में दो अलग-अलग कुओं से महिला और बच्चे के शव बरामद हुए हैं। दोनों की लाश कपड़े में लपेटा हुआ था, साथ ही हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। शवों के साथ मिट्टी और पत्थर भी बांधे गए थे।घटना की जानकारी मिलते ही अमलेश्वर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यह घटना पाटन ब्लॉक अंतर्गत अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया (कुरूदडीह) की है।
आस-पास 2 कुएं..दोनों में कपड़े से लिपटी लाश
खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले में खराब सड़कों के विरोध में कांग्रेस ने नगाड़ा बजाकर प्रदर्शन किया।कांग्रेस ने डोंगरगढ़, राजनांदगांव और दुर्ग को खैरागढ़ से जोड़ने वाली सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं वही अमलीपारा से उमराव पुल की स्थिति जर्जर हालत में है।इसी के विरोध में 22 जून रविवार को विधायक यशोदा वर्मा और कांग्रेस कार्यकर्ता ढोलक-मंजीरा लेकर सड़कों पर बैठ गए। इस दौरान PWD विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।1 घंटे तक रोड जाम हो गया था।
सड़क पर ढोलक-मंजीरा लेकर बैठे कांग्रेसी
रायपुर में दो लड़कियों के बीच विवाद के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एक लड़की का आरोप है कि उस पर दूसरी लड़की पाबंदी लगाकर रोक-टोक करती है। बात नहीं मानने पर वह उससे गाली-गलौज कर मारपीट करती है। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। यह पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।मांशी नाम की युवती ने थाने में शिकायत दी, जिसमें बताया कि वह कॉलेज स्टूडेंट है।
रायपुर में दो लड़कियों के बीच विवाद के बाद FIR
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में नक्सलवाद को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के डीजीपी और एडीजीपी (DGP/ADGP) समेत सीनियर पुलिस अधिकारी शामिल हुए। बैठक में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर रणनीति बनाई गई। मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने की बात धुरी गई।नक्सलियों से अपील है कि वे हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हों। हर वर्ष बारिश के मौसम में आराम करने वाले नक्सली इस बरसात में चैन की नींद नहीं सो पाएंगे।
7 राज्यों के डीजीपी के साथ सीक्रेट मीटिंग
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में वनकर्मी मारपीट का शिकार हो गए। डौंडी वन परिक्षेत्र के पेंवारी गांव में वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह हमला उस समय हुआ जब टीम कक्ष क्रमांक-156 में बन रहे परकोलेशन टैंक का निरीक्षण करने पहुंची थी।इस दौरान लाठी-डंडों से लैस 50 से 60 ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस हमले में डिप्टी रेंजर, एक वनपाल और दो फॉरेस्ट गार्ड घायल हो गए।
वनकर्मियों को 60 ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
कोरबा जिले में अपनी पत्नी से विवाद के बाद पति ने सुसाइड करने का प्रयास किया। निजी कंपनी में कार्यरत ऋषिकेश सिदार (32 साल) ने खुद को घर में बंद कर सिलेंडर का गैस और बाइक से पेट्रोल खोल दिया। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।मुड़ापार हेलीपैड के पास युवक का घर है। दरअसल पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी मानिकपुर चौकी में शिकायत करने गई थी। वापस लौटने पर देखा कि पति ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और कमरे में तोड़फोड़ भी की और सिलेंडर से गैस खोल दिया था।
सिलेंडर का गैस खोल खुद को घर में बंद किया
भिलाई में धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर के स्टाफ की एक युवक ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि, उसकी पत्नी को दवा देने में देरी हो रही थी। इसी बात पर उसने स्टाफ से मारपीट की और पेटीएम मशीन भी तोड़ दी।मेडिकल स्टाफ ने बताया कि, युवक खुद को वकील बता रहा था साथ ही विधायक रिकेश सेन का पड़ोसी होने की बात कही। कहा कि, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। गाली-गलौज और मारपीट की घटना CCTV में भी कैद हुई है।
भिलाई में मेडिकल स्टाफ की पिटाई…VIDEO
छत्तीसगढ़ के बालोद में कार और साइकिल की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि भाजपा नेता स्वाधीन जैन गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया..। जहां दल्लीराजहरा और बालोद से बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचे।घटना रविवार देर शाम की है। दल्लीराजहरा के वरिष्ठ भाजपा नेता और चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन अपने बेटे का जन्मदिन मनाकर बालोद से लौट रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन जमहिटोला टोल प्लाजा के पास उनकी कार की साइकिल सवार बुजुर्ग से टक्कर हो गई।
कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भारतीय गेंदबाज़ी के सबसे भरोसेमंद सिपाही हैं.बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी में घातक गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट झटके और इसके साथ ही विदेशी ज़मीं पर सबसे ज़्यादा पांच विकेट लेने वाले भारतीयगेंदबाज़ों की फेहरिस्त में कपिल देव के बराबर आ गए है,बुमराह के नाम अब 12 बार विदेशी टेस्ट मैचों में पांच विकेट लेने का कारनामा दर्ज हो चुका है
5 विकेट झटककर जसप्रीत बुमराह ने रचा कीर्तिमान,

