Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गैंगरेप और 3 हत्या के मामले में 5 दोषियों की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है। हाईकोर्ट का कहना है कि, भले ही यह केस समाज को झकझोरने वाला है। फिर भी तथ्यों और परिस्थितियों में आरोपियों को मृत्युदंड की कठोर सजा देना उचित नहीं है।चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि, यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर का मामला नहीं है। जिसमें मृत्युदंड की कठोर सजा की पुष्टि की जानी चाहिए। बता दें कि, इससे पहले कोरबा जिला कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी।

हाईकोर्ट ने उम्रकैद में बदली फांसी की सजा। - Dainik Bhaskar
कोरबा गैंगरेप-मर्डर केस…हाईकोर्ट ने कहा- मृत्युदंड देना उचित नहीं

दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार को एक बड़ा टेक्निकल फॉल्ट हो गया। एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड तो हो गई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। गेट लॉक होने से करीब 40 मिनट तक यात्री फ्लाइट के अंदर ही बंद रहे।इस फ्लाइट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक चातुरी नंद और रायपुर मेयर मीनल चौबे समेत कई यात्री मौजूद थे। फ्लाइट का गेट नहीं खुलने पर कुछ यात्री घबराने लगे। हालांकि, सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

इंडिगो फ्लाइट में फंसे पूर्व CM-मेयर समेत कई पैसेंजर

1 मार्च 2025 से 16 जून 2025 के बीच यानी 108 दिनों में छत्तीसगढ़ में 30 पत्नियों की हत्या हुई है ।यानी हर 3-4 दिन में एक पत्नी मारी गई। ये सभी हत्याएं घर के भीतर हुईं और कातिल उनका पति था। ​​​​​​इन हत्याओं के पीछे की वजह शराब का नशा मन गया है , कहीं चरित्र शंका, तो कहीं झगड़े और मानसिक तनाव। ​​​​​​हाल ही में सोनम रघुवंशी ने अपनी पति की हत्या करवाई, इसके बाद सोशल मीडिया पर पतियों की सुरक्षा को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। इस पर महिलाओं का कहना है कि, उन भी लगातार अत्याचार हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में 108 दिनों में 30 पत्नियों का मर्डर

बिलासपुर हाईकोर्ट में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मनीष कुमार ठाकुर ने आदेश जारी किया है। निर्देश की अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।रजिस्ट्रार जनरल ने आदेश में लिखा है कि, पक्षकार और वादीगण, जो अपने मामलों की कार्रवाई के दौरान न्यायालय कक्ष में उपस्थित रहना चाहते हैं, उन्हें सख्त निर्देश दिया जाता है कि वे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (स्विच-ऑफ मोड में भी) न ले जाएं।

बिलासपुर हाईकोर्ट में मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर रोक

सरगुजा के लटोरी में युवक का पत्नी के साथ विवाद हुआ तो तीन दिनों पहले वह बच्चों के साथ मायके चली गई..। पत्नी और बच्चों के मायके जाने के बाद से परेशानयुवक ने घर में ही फांसी लगा ली। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम लटोरी निवासी आजू राजवाड़े )का कुछ दिनों पहले पत्नी से विवाद हुआ था। तीन दिन पहले आजू राजवाड़े के ससुर घर आए और बच्चों के साथ बेटीको साथ लेकर चले गए. पत्नी और बच्चों के मायके जाने के बाद आजू राजवाड़े परेशान रहने लगा था ।

नाराज होकर पत्नी गई मायके, पति ने लगाई फांसी

रायपुर के उरकुरा इलाके में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद किया गया है, जिसकी कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक, शिवकुमार यदु ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने भाई के शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार समेत घर से बाहर गया था वापस लौटा तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ था और अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान गायब थे।

रायपुर में 5 लाख की चोरी का खुलासा:महिला गिरफ्तार
जस्थान के अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी जैसा एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है. एक महिला ने अपने प्रेमी केसाथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया. उसके 9 साल के बेटे ने अपनी आंखों के सामने अपने पिता की निर्मम हत्या देखी. इस वारदात की कहानी जब बच्चे ने सुनाई तो हर कोई हैरान रह गया. पुलिस ने आरोपी पत्नी सहित सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
बेरहम बीवी की क्रूर साजिश और 9 साल के बेटे की गवाही

नक्सल दंपति ने राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अभिषेक शांडिल्य, एसपी वाई पी सिंह और 27वीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के कमांडेंट विवेक कुमार पांडे के समक्ष आत्मसमर्पण किया.दोनों 20 से अधिक सालो से  माओवादी रैंकों में सक्रिय थे.पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुलवी उर्फ ​​राम तुलावी डिवीजनल कमेटी सदस्य (डीवीसीएम) था और माड़ डिवीजन (अबूझमाड़) में शिक्षा टीम कमांडर के रूप में काम कर रहा था,

13 लाख के इनामी नक्सली दंपति का सरेंडर,
8 मंत्रियों के साथ वन टू वन,फिर सीएम के साथ सीक्रेट मीटिंग

छत्तीसगढ़ में 6,000 करोड़ रुपए के महादेव घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसियां सीबीआई और ईडी के साथ पुलिस भी एक्शन में है। यही वजह है कि महादेव बुक के किं​गपिन (प्रमोटर्स) सौरभ चंद्राकर ने अपने सट्टा कारोबार में छत्तीसगढ़ के लड़कों को रखने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है, खासकर रायपुर और दुर्ग-भिलाई के क्योंकि ऐसे लड़के सीबीआई और पुलिस के रडार में हैं।पूर्व में हुई गिरफ्तारियों से सीबीआई को कई बड़े लिंक मिले थे, जो जांच में बड़े आधार बने हैं।

महादेव एप के कारोबार में छत्तीसगढ़ के लड़के बैन

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments