छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पदस्थ एक DSP की पत्नी का एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया है. डीएसपी की पत्नी ने नीली बत्ती लगी कार की बोनट पर बैठकर अपना जन्मदिन मनाया है. इसका वीडियो भी सामने आया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियोमें महिला कार की फ्रंट बोनट पर बैठी नजर आ रही है..। वहीं अन्य युवतियां भी खतरनाक ढंग से उसी कार में सवार

DSP की पत्नी का नीली बत्ती वाली कार पर स्टंट.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कयाघाट केलो तट पर मरीन ड्राइव का निर्माण होना है। जिसे लेकर नगर निगम ने कयाघाट क्षेत्र के 295 मकान मालिकों को नोटिस जारी किया था। 12 जून को इस नोटिस का अंतिम दिन था। इसके विरोध में शुक्रवार की रात बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कलेक्टर निवास का घेराव करने पहुंच गए।जहां अभी रात में काफी संख्या में लोग कलेक्टर निवास का घेराव करने पहुंचे हैं।
रायगढ़ कलेक्टर बंगला घेरने देर रात पहुंचे सैकड़ों लोग
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में ED ने कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुकमा में लखमा के मकान और रायपुर के बंगले को भी ED ने अटैच किया है। इसमें हरीश लखमा की भी संपत्ति अटैच है।इसके साथ ही ED ने सुकमा कांग्रेस पार्टी के कार्यालय को भी अटैच किया है। विभागीय सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। जल्द ही ED संपत्तियों के अटैचमेंट को लेकर आधिकारिक बयान जारी करेगी।
शराब घोटाला केस…ED ने कांग्रेस दफ्तर किया अटैच
कोरबा जिले में मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान छाया गौतम (22) के रूप में हुई है। वह पिछले 5 सालों से रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। 13 जून को छाया का शव उसके घर में मिला।मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। छाया लगभग 15 दिन पहले रायपुर से कोरबा आई थी। रायपुर से लौटने के बाद से वह मानसिक तनाव में थी।
रायपुर की मेडिकल स्टूडेंट ने लगाई फांसी
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सास के ताने से तंग आकर बहू ने हंसिया से 14 बार वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने पड़ोसियों को बताया कि सास ने खुद पर हमला किया है। लेकिन जब पुलिस ने घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साथ ही महिला के हाथ में चोट के निशान देखे, तो सच्चाई सामने आ गई।इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कर लिया।
यह बांझ है,बच्चे पैदा नहीं कर सकती…इसे घर से निकालो
मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री में दो-तीन दिन ही बाकी है। इससे पहले प्री-मानसून एक्टिविटी तेज हो गई है। गुना, शिवपुरी, अशोकनगर में तेज बारिश हुई। गुना में एक घंटे पानी गिरा। यहां बाउंड्रीवाल गिरने से वाहनों को नुकसान पहुंचा। बिजली के पोल भी गिर गए। ग्वालियर में आंधी के चलते दो मंजिला मकान की दीवार पास के प्लॉट में बने टीन शेड के ऊपर गिर गई। इसके यहां बैठे 5 लोग मलबे में दब गए। इनमें तीन लोगों कीं मौत हो गई। वहीं 2 लोग घायल हो गए।
ग्वालियर में मकान की दीवार ढही, 3 की मौत
इजरायल ने ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र और तेहरान में कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया, इस हमले में 20 वरिष्ठ कमांडर और साइंटिस्ट मारे गए हैं. वहीं ईरान ने भी पलटवार किया है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु समझौता करने के लिए कड़ी चेतावनी दी है. समाचार एजेंसी AP केमुताबिक ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने जल्दी समझौता नहीं किया, तो हमले और भी कठोर और विनाशकारी होंगे.
कुछ लोग बहुत बहादुर बन रहे थे, वे अब मारे जा चुके हैं
धमतरी शहर से कुछ किलोमीटर दूर स्थित मरादेव इलाका में उस वक्त सनसनी फैला गई जब एक तेंदुए की मौजूदगी की सूचना आसपास के लोगों को मिली। वहीं वन विभाग की टीम के द्वारा आसपास के इलाकों में मुनादी कराई गई है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए से सुरक्षित रहने जंगलों में देर रात नहीं जान की अपील की गई है। बताया गया कि -13 जून की दरमियानी रात को तेंदुआ ने एक सियार का शिकार भी किया है।
धमतरी के मरादेव इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से सनसनी
अहमदाबाद में एअर इंडिया फ्लाइट AI-171 हादसे के एक दिन बाद एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने ब्लैक बॉक्स को खोज लिया है….। यह हॉस्टल की छत पर मिला। इसके जरिए पता चल सकेगा कि क्रैश होने के पहले आखिरी पलों में क्या हुआ था।एअर इंडिया की फ्लाइट में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग मौजूद थे। इसमें से एक यात्री की जान बच गई। मरने वालों में राजस्थान से 13, एमपी, हरियाणा और बिहार के एक-एक लोग शामिल हैं। मृतकों की पहचान के लिए उनके परिजन के DNA टेस्ट लिए जा रहे हैं।
अहमदाबाद विमान हादसा, 270 शव बरामद:7 की पहचान हुई; ब्लैक बॉक्स मिला,
छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से स्कूल शुरू हो जाएंगे। नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने की वजह से राज्य में शाला प्रवेश उत्सव किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर “शाला प्रवेश उत्सव” में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह आयोजन राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
16 जून से छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्स

