Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ के भिलाई में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की द्विवर्षीय सामान्य सभा एवं पुरोधा पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन होटल गोविंद मेरीज हाल में सांसद विजय बघेल और वैशाली नगर विधायक रितेश सेन की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकारों  का सम्मान किया गया। इसके पहले संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव का सर्वसम्मति से हुए निर्वाचन की घोषणा की गई  जिसमें बीडी निजामी अध्यक्ष और शशांक दुबे महासचिव चुने गए, इस मौके पर रायपुर, बिलासपुर सरगुजा, बस्तर संभाग के पत्रकार साथी विशेष रूप से उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ने पत्रकारों का किया सम्मान

महराजगंज जिले से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक को उसके ससुराल वालों और पत्नी ने हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा है. घटना जिले केभिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है. हैरानी की बात ये रही कि घटना स्थल पर भारी भीड़ मौजूद थी, लेकिन कोई भी उसको बचाने के लिए आगे नहीं आया.लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को रिहा कराया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

ससुराल में शराबी दामाद की रस्सी से बांधकर पिटाई

महाकाल दर्शन के लिए आई थी। मैजिक वाहन चलाने वाला शाहरुख ने उसे दर्शन कराने ले गया था। लौटने के दौरान रात करीब 10 बजे सुनसान क्षेत्र में ले जाकर छेडछाड़ करने लगा।युवती के शोर मचाने पर कुछ लोग वहां पहुंचे तो शाहरुख भागने लगा, तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया।

महाकाल दर्शन के दौरान युवती से छेड़छाड़

रायपुर जिले के खरोरा इलाके में दो सगे भाइयों ने पड़ोसी महिला की हत्या कर दी। जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में डंडे और पत्थर से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। आरोपियों को शक था कि महिला के नींबू-मिर्ची फेंकने की वजह से उनकी पत्नियों का गर्भपात हो गया था।यह वारदात खरोरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में हुई।

रायपुर में जादू-टोना के शक में महिला की हत्या

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर ओडिशा के सीनापाली थाना क्षेत्र में गरियाबंद के एक युवक को महिला के पति ने मार डाला। आरोपी ने पड़ोसी को अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाते देख लिया था, जिससे वह भड़क गया। टॉवेल से गला घोंटने के बाद लाश और बाइक को आग लगा दी।जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम विशाल सोनवानी (35) है, जो खरपदर उरमाल गांव का रहने वाला था। युवक आरोपी का रिश्ते में भांजा था।

पत्नी के बॉयफ्रेंड को मारकर जंगल में जलाया

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे 53 पर तेज़ रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी हाईवा ट्रक से जा भिड़ी। इस सड़क हादसे में एसबीआई बैंक के मैनेजर के माता-पिता समेत 3 लोगों की मौत हो गई।वहीं बैंक मैनेजर, उनकी पत्नी और 6 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा  कोडार बांध के पास हुआ।

ड्राइवर को आई झपकी…कार के परखच्चे उड़े

पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों ने लोगों का धर्म पूछकर गोली मारी थी। इसी तरह 25 मई 2013 को बस्तर की झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं से नाम पूछकर गोली मारी थी। ऐसा लग रहा था जैसे उनके पास कोई लिस्ट थी, जिसमें वे नाम पूछकर जांच कर रहे थे और फिर नेताओं को गोली मार रहे थे।12 साल पहले इस घटना में रायपुर के धरसींवा के कांग्रेस नेता योगेंद्र शर्मा की भी हत्या कर दी अनीता ने कहा  कि, पहलगाम घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया। झीरम हमले के बाद भी ऐसा ऑपरेशन किया जाना था, लेकिन तब किसी ने ऐसी कार्रवाई नहीं की।

झीरमकांड का बदला लेने ऑपरेशन-सिंदूर जैसी कार्रवाई होनी थी

आबकारी विभाग रायपुर ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करते हुए एक ढाबे से तीन राज्यों की अवैध शराब जब्त की है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी जेबा खान ने बताया कि चंदनडीह स्थित खानसामा ढाबा में बाहरी राज्यों से शराब लाकर बेचे जाने की खबर मिली थी।मामले में कार्रवाई करते हुए ढाबे में रेड मारी गई। इस दौरान ढाबे से छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र की अवैध शराब जब्त की गई।

अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है. यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को रखा जाता है.मान्यता है कि इस व्रत से पति की उम्र लंबी होती है और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती हैं. पौराणिक कथा के अनुसार, माता सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे ही अपने मृत पति सत्यवान को यमराज से वापस पाया था

वट सावित्री व्रत पर आज सालों बाद बनेगा ये दुर्लभ संयोग,

कोरबा के पताढ़ी गांव में स्थित पावर प्लांट में हादसा हुआ है। यहां पाइपलाइन की वेल्डिंग करते समय एक एक मजदूर सतीश शांडिल्य (30) की मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। सुरक्षा और प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा की कमी है और मजदूरों को बिना सेफ्टी गियर और प्रशिक्षण के काम पर लगाया जाता है।

Korba: पावर प्लांट में पाइपलाइन की वेल्डिंग करते समय मिट्टी धंसी

रविवार को हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने हेनरिक क्लासन के शतक और ट्रैविस हेड की फिफ्टी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना दिए। सुनील नरेन ने 2 विकेट लिए। जवाब में कोलकाता की टीम 168 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

डिफेंडिंग चैंपियन KKR की सबसे बड़ी IPL हार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments