Sunday, March 1, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ACB और EOW ने 39 जगहों पर छापा मारा है। दुर्ग-भिलाई के अलावा धमतरी और महासमुंद में ये कार्रवाई की गई।छापे को लेकर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की ओर से प्रेस रिलीज जारी की गई है। बताया गया कि, तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डेटा, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोना-चांदी, अचल संपत्तियों में निवेश से जुड़े डॉक्यूमेंट सहित 90 लाख से अधिक की नकद राशि बरामद की गई है।

भिलाई में अशोक अग्रवाल के घर के बाहर खड़ी महिला पुलिस। अंदर जांच जारी है।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में रेड…90 लाख बरामद

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि स्वर्ण मंदिर परिसर में एयर डिफेंस गन या कोई भी अन्य एयर डिफेंस सिस्टम तैनात नहीं किया गया था. सेना ने कहा कि इस संबंध.में जो मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, वे भ्रामक हैं. सेना ने साफ किया कि श्री दरबार साहिब अमृतसर के अंदर किसी तरह की सैन्य तैनाती नहीं की गई और इस मुद्दे पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए.

ऑपरेशन सिंदूर: स्वर्ण मंदिर में कोई एयर डिफेंस गन तैनात नहीं की गई थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 22 मई, को छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन सभी रेलवे स्टेशंस को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया गया है। अंबिकापुर में इसे लेकर कार्यक्रम भी होगा, यहां CM साय मौजूद रहेंगे। PM मोदी वर्चुअली छत्तीसगढ़ के स्टेशंस का उद्घाटन करेंगे।छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है, जिन पर कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ है। इसमें से 5 पर काम पूरा हो चुका है।

छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशन का PM मोदी करेंगे उद्घाटन

रायपुर अक्टूबर 2024 से यश शर्मा मर्डर केस में के सेंट्रल जेल में बंद मर्डर के आरोपी ने गवाहों को धमकाते  फोन पर कहा कि यदि मेरे खिलाफ बयान दिया, तो वह बदतर मौत देगा। इस मामले में रायपुर SSP के पास शिकायत हुई है।गवाहों का कहना है कि अनजान नंबर से कॉल आने के साथ ही कार में कुछ लोग उनके घर भी आए थे। वे जबरदस्ती गाड़ी में बैठने के लिए उसे कह रहे थे। गवाहों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। मामला रायपुर के सिंधी पंडित यश शर्मा मर्डर का है।

गवाह बोले-जेल में बंद मर्डर के आरोपी ने धमकी दी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) का 62वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में राजस्थान ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया. ये राजस्थान का इस सीजन का आखिरी मैच था. वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में भी फिफ्टी जड़ी.

राजस्थान ने 6 विकेट से चेन्नई को हराया

झारखंड में कथित तौर पर हुए शराब घोटाला मामले को लेकर IAS विनय चौबे को मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार किया है।इससे पहले ACB ने करीब 6 घंटे उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ही मेडिकल टीम को बुलाया गया था। जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।ACB ने मंगलवार को उनके तत्कालीन विभागीय सचिव होने के नाते पूछताछ की।

झारखंड शराब घोटाला, IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह गिरफ्तार

खुद को रायपुर का डॉन बताने वाले बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाला, जुलूस में आरोपियों के सिर के बाल ट्रिमर से कटे दिखे। वहीं इनके पीछे-पीछे क्राइम ब्रांच और पुलिसकर्मी लाठी पकड़े चलते नजर आए। इन बदमाशों की चाल भी लड़खड़ाती दिखाई दी।इससे साफ है कि पुलिस बदमाशों से सख्ती से पेश आई है। बदमाशों ने नशे के लिए पैसे मांगते हुए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बेरहमी से पीटा था।

खुद को रायपुर का डॉन बताने वालों का निकला जुलूस

रायपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में साउथ अफ्रीकी स्टूडेंट के गाल ब्लैडर के स्टोन की सफल सर्जरी की गई है। पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में सर्जरी विभाग की हेड डॉ.मंजू ने बताया कि वो 2005 से अंबेडकर हॉस्पिटल में अपनी सर्विसेज दे रही हैं।लेकिन ये पहली बार है कि किसी विदेशी महिला ने यहां ऑपरेट कराया हो। ऑपरेशन से पहले मरीज को अफ्रीका भेजने की बात चल रही थी। लेकिन उसने हम पर विश्वास जताया और ऑपरेशन के लिए अपनी अनुमति दी।

अंबेडकर हॉस्पिटल में पहली बार विदेशी स्टूडेंट का ऑपरेशन

सरकार ने निगम, मंडल और आयोग के पदाधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है।पहले जारी किए गए आदेश को पलटते हुए सरकार ने नेताओं को दूसरे आयोग, मंडल में जिम्मेदारी दी है।नए बदलाव के तहत अब शालिनी राजपूत को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष, चंद्रकांति वर्मा को उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, श्रीनिवास राव मद्दी को अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड और केदारनाथ गुप्ता को अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने आयोग के अध्यक्ष बदले

मध्यप्रदेश में सड़क एक्सीडेंट में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। ये काम राहवीर योजना के तहत किया जाएगा। संबंधित व्यक्ति को रुककर तत्काल एम्बुलेंस को कॉल करना होगा। उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद करनी होगी।मंगलवार को इंदौर के राजवाड़ा में हुई डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टर को इस योजना पर अमल के निर्देश दिए हैं।

एक्सीडेंट में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे 25000
सरगुजा जिला के लूंड्रा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलसिला के ढोढ़ा झरिया में तालाब में डूबने से हुई 2 बच्चों की मौत के बाद डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम करने के एवज में परिजनों से 10-10 हज़ार रुपए मांगने और लाश ले जाने के लिए शव वाहन तक उपलब्ध नहीं कराने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धौरपुर बीएमओ डॉ. राघवेंद्र चौबे को निलंबित कर दिया है।
पोस्टमार्टम करने के बदले रूपये मांगने का मामला:BMO निलंबित
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments