पहले दिन बारहवी की परीक्षा में 2595 विद्यार्थी शामिल हुए
तिल्दा नेवरा -छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई। पहले दिन कक्षा 12 वीं बोर्ड के भूगोल और भौतिकी विषय की परीक्षा आयोजित हुई । निर्धारित समय सुबह 9 बजे से परीक्षा शुरू हुई और दोपहर सवा 12 तक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी । दसवीं बोर्ड परीक्षा आज 21 फरवरी से शुरू होगी । बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा सामग्री परीक्षा केंद्रों तक पहले पहुंचा दी है । गोपनीय सामग्री को सुरक्षा के लिहाज से संबंधित क्षेत्र के थाने में रखा गया है। परीक्षा के सुचारू और शांतिपुर ढंग से संपन्न कराने प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा अलग-अलग व्यवस्था की गई है ।

तिल्दा नेवरा विकासखंड में हायर सेकेंडरी परीक्षा हेतु 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इन परीक्षा केन्द्रों में हाई स्कूल के लिए 2575 नियमित और 20 स्वाध्याय विद्यार्थियों के साथ ही हायर सेकेंडरी परीक्षा में 1984 नियमित विद्यार्थी और 35 स्वाध्याय विद्यार्थी शामिल हुए पहले दिन भूगोल और भौतिकी विषय की परीक्षा दी ।परीक्षा केंद्र बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चस्तर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में हायर सेकेंडरी परीक्षा हेतु भौतिकी के 89 परीक्षार्थी और भूगोल के 26 विद्यार्थीयो ने परीक्षा दी ।जबकि सासाहोली में भूगोल के 26 विद्यार्थी और कन्या शाला नेवरा में भौतिकी के 70 परीक्षार्थियों और भूगोल के 73 परीक्षार्थियों परीक्षा दी। कक्षा दसवीं का हिन्दी पेपर आज से प्रारंभ होगा।
परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा केंद्र अध्यक्ष को दिशा निर्देश पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं. परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित केंद्र के अध्यक्ष जिम्मेदार होंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी… परीक्षा केंद्र में विषय से संबंधित शिक्षकों को परीक्षक नहीं बनाया जाएगा. दसवीं की परीक्षा के दौरान विषय से संबंधित शिक्षकों को पर्यवेक्षक ड्यूटी पर लगाया जाता है तो केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी… वही उत्तर पुस्तिका पर परीक्षार्थियों द्वारा गलत रोल नंबर या फिर गलत विषय लिखा जाता है तो उसका परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा। . साथ ही पर्यवेक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

