Saturday, February 14, 2026
Homeछत्तीसगढ़सीजी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी:1 मार्च से 12वीं और 3...

सीजी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी:1 मार्च से 12वीं और 3 मार्च से 10वीं के एग्जाम; प्रश्नपत्र पढ़ने 5 मिनट का मिलेगा टाइम

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेंगी। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 3 से 24 मार्च तक होगी।

परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12:15 बजे तक रखा गया है। जारी टाइम टेबल के मुताबिक सुबह 9 बजे स्टूडेंट क्लास रूम में पहुंच जाएंगे। 9 बजकर 5 मिनट में आंसर-शीट दी जाएगी। 09.10 बजे प्रश्न पत्र मिलेगा।

क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए 5 मिनट का अलग समय दिया गया है। स्टूडेंट्स 9.15 से आंसर शीट में उत्तर लिखना शुरू करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments