सिमगा -छत्तीसगढ़ के सिमगा में आज सुबह एक कार शिवनाथ नदी में गिर गई .इस हादसे में हादसे में कार चला रहे बैंक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई,,मृतक की पहचान अमित कोल के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के गौरीघाट इलाके का रहने वाला था। वो बेमेतरा के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पदस्थ थे। अमित खुद कार चला रहा था। पूरा मामला बेमेतरा थाना क्षेत्र का है..

जानकारी के अनुसार अमित किसी दोस्त के यहां बलोदा बाजार आया हुआ था। आज सुबह वह स्वयं कार चलाते हुए बलौदा बाजार से वापस बेमेतरा आने के लिए निकाला था।जैसे ही कार सिमगा थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी के पुराने पुल के पास पहुंची, अमित ने नियंत्रण खो दिया। कार रेलिंग तोड़ती हुई सीधे नदी में गिर गई।पुल से गुजर रहे लोगों ने कार को नीचे गिरते हुए देखा तो तत्काल इसकी सूचना सिमगा पुलिस को दी। और देखते ही देखते वहां सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ लग गई।लोगों की मदद से कार कको खीचकर नदी किनारे लाया गया।
और अमित को कर से बाहार निकला गया ..लेकिन तब तक अमित की सासे थम चुकी थी ..इसी बीच करें भी पहुंच गई कर को नदी बहार निकला गया .गोताखोरों की टीम भी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई व्यक्ति पानी में डूबा तो नहीं।लेकिन रेस्क्यू टीम को पानी के अन्दर कोई नही मिला,बताया जाता है कर में अमित कार में अकेला था। और कार के शीशे चारों तरफ से बंद थे। नदी में गिरने के बाद। वह कर के अंदर ही फस गया जिससे उसकी मौत हो गई।,सिमगा थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुल पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही चश्मदीदों के बयान लिए जा रहे हैं, ताकि घटना की पूरी तस्वीर साफ की जा सके।
आपको बता दें कि 35 वर्षीय अमित कोल मूलत मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले का रहने वाला था वह बेमेतरा के बैंक आफ इंडिया शाखा में पदस्थ था। पुलिस इस बात का भी पता लगाया कि रविवार की छुट्टी के दौरान उनके साथ कौन था। वही बलोदा बाजार से भी जानकारी जुटाई गई जिसमें लगभग यह स्पष्ट हो चुका है कि कार में अकेला अमित कुमार ही था.

