दंतेवाडा -छतीसगढ़ के दंतेवाडा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। होटल कारोबारी से लेनदेन से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जांच में सही पाने के बाद कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। निलंबन अवधि में कल्पना वर्मा PHQ में अटैच रहेगी।
मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी कल्पना वर्मा जो वर्तमान में एसपी ऑफिस दंतेवाडा में पदस्थ थीं। उनके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद विभागीय जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
दरअसल, DSP कल्पना वर्मा जब महासमुंद में पदस्थ थी। 2021 में वह अपने कुछ साथियों के साथ टंडन के होटल पहुंची थी। कल्पना का एक बैच मेट और टंडन आपस में म्यूचल फ्रेंड थे। इसी ने टंडन और कल्पना की मुलाकात कराई। दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए। मुलाकात के लगभग 2 दिन बाद कल्पना के नंबर से टंडन को कॉल आया। मिलने-बैठने की बात हुई। इस तरह चीजें आगे बढ़ी। जब भी कल्पना महासमुंद से आती दोनों के बीच मीटिंग होती थी। धीरे-धीरे साथ घूमने
टंडन के माइंड में था कि अच्छे ओहदे पर बैठी महिला से दोस्ती भविष्य में उनके बिजनेस में काम आएगी। वहीं वर्मा के माइंड में बिजनेसमेन के साथ दोस्ती कर अपना बिजनेस शुरू का प्लान था। कुछ दिन बाद कल्पना का ट्रांसफर रायपुर के माना हो गया। इसके बाद दोनों रोज ही मिलने लगे। घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों क्लोज फ्रेंड हो गए थे।

