Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़शासकीय अधिवक्ता पैनल में इन वकीलों को मिली नियुक्ति

शासकीय अधिवक्ता पैनल में इन वकीलों को मिली नियुक्ति

बिलासपुर। राज्य सरकार ने महाधिवक्ता पद पर प्रफुल्ल एन भारत की नियुक्ति के बाद शासन के विधि विभाग ने मंगलवार को शासकीय अधिवक्ता पैनल के अधिवक्ताओं की नियुक्ति के आदेश को जारी किया। जारी की गई सूची में विधि विधायी विभाग ने अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, उप शासकीय अधिवक्ता और पैनल लायर पदों पर नियुक्तियां की है।
जारी की गई सूची के अनुसार अतिरिक्त महाधिवक्ता होंगे वाई एस ठाकुर, रणबीर सिंह मरहास, राजकुमार गुप्ता, आशीष शुक्ला, बीडी गुरु, विवेक शर्मा और सुनील काले। उप महाधिवक्ता पद पर प्रवीण दास, विनय पांडेय, यूकेएस चंदेल, संजीव पांडेय, शशांक ठाकुर, नीरज शर्मा व सौरभ कुमार पांडेय नियुक्त किए गए हैं।
16 शासकीय अधिवक्ता बनाए गए हैं – दिलगन रतिमिंज, अखिलेश कुमार अजीत सिंह, केशव गुप्ता, संघर्ष पांडेय, धीरज वानखेड़े, अरविंद दुबे, अजय पांडेय, सुप्रिया उपासने, राहुल तामस्कर, सतीश गुप्ता, रतन पुष्टि, संतोष सोनी, गैरी मुखोपाध्याय, जितेंद्र श्रीवास्तव, राजीव भारत।
उप शासकीय अधिवक्ता पद ये 12 नाम हैं – सुनीता मानिकपुरी, प्रमोद श्रीवास्तव, अंतानु घोष, प्रज्ञा पांडेय, शैलजा शुक्ला, उपासना मेहता, किशन साहू, सुयशधर दीवान, प्रज्ञा श्रीवास्तव और आशुतोष पांडेय ।
22 अधिवक्ताओं को पैनल लायर नियुक्त किया गया है जिनमें निशांत जायसवाल, शैलेंद्र शर्मा, मो. राहुल अमीन मेनम, अभिषेक सिंह, लव शर्मा, दीपक कुमार सिंह, आशुतोष शुक्ला, मोनिका सिंह ठाकुर, रिषभ चंद्र सिंहदेव, शुभ्रा श्रीवास्तव, अमित वर्मा, स्मृति श्रीवास्तव, प्रभा शर्मा, नंद कुमार कश्यप, साक्षी गोयल, आकांक्षा वर्मा, अंकुर कश्यप, यूपीएस साहू, समीर बेहार, सुरेंद्र देवांगन, प्रदीप सिंह राठौर और विजय बहादुर सिंह।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments