Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, 3 युवकों की मौके पर मौत: 2 गंभीर रूप से घायल..सभी काम कर घर लौट रहे थे …

तखतपुर=छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के तखतपुर में एक भीषण हादसा हुआ है। यहां बिलासपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक बाउंड्री वॉल की दीवार से टकरा गई, इस दर्दनाक घटना कार में सवार पांच लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई.. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें बिलासपुर भेजा गया है।वही दुर्घटना में  जिन युवको की मौत हुई है उनके परिवारों में मातम पसर गया है।

बिलासपुर के तखतपुर में शनिवार दोपहर को बिलासपुर से तेज रफ्तार आ रही एक कार सड़क किनारे बने बाउंड्री वॉल के दीवार से टकरा गई, इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए. दोनों घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि कठाकोनी निवासी पांच युवक कार से रोज की तरह बिलासपुर काम करने गए थे..। काम करने के बाद दोपहर 2 बजे बिलासपुर से अपने गांव लौट रहे थे। तभी बिनोरी मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और बाउंड्री वॉल के दीवार से जा टकराई..। टक्कर इतनी भयावह थी कि दीवार से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए ,वहीं कार में सवार पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव और विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई..। जबकि मोनू यादव जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गए.।

घटना के समय मौजूद लोग दौड़कर दुर्घटनाग्रस्त कार के पास पहुंच गए। लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन, तीन लोगों को चाहकर भी वे नहीं बचा सके। दो घायलों को 112 से बिलासपुर रेफर किया गया है।इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी सुचना मिलते ही पुलिस मौएके पे पहुंच गई ..

बताया जाता है जहां कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है वहा से मृतकों के  घर दुरी  मात्र 1 किलोमीटर  है। तीन-तीन जवानों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया है।ब्यूरो रिपोर्ट टेकचंद कारणा तखतपु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button