रायपुर -राब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर ने स्कूल संचालक आरबी मिश्रा की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद संचालक से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
अब स्कूल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। शोएब ढेबर की तलाश शुरू कर दी गई है। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है।
शिकायतकर्ता आरबी मिश्रा ने तेलीबांधा पुलिस को बताया, कि वे विधायक कॉलोनी, मकान नंबर 1/9 तेलीबांधा निवासी है। विशेष बच्चों का स्कूल संचालित करते हैं। 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे वह विधायक कॉलोनी से वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर दर्शन के लिए गया था।
रही इडिवर कार के चालक शोयेब ढेबर ने गाड़ी लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्क्रेच मारा। आरबी मिश्रा ने गाड़ी ठीक से चलाने के लिए कहा, तो बीच सड़क में गाड़ी रोकर वो गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद आरबी मिश्रा थाना पहुंचे और शोएब ढेबर के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शराब कारोबारी अनवर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि शोएब ढेबर का नाता पहले भी विवादों से रहा है। 7 अगस्त 2025 को शोएब जेल में बिना अनुमति मुलाकात कक्ष में घुस गया था। इस दौरान उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
घटना के बाद जेल प्रशासन ने शोएब पर कार्रवाई करते हुए उसकी किसी भी कैदी से मुलाकात पर रोक लगा दी। जेल अधीक्षक के आदेश में कहा गया कि इस घटना से न केवल सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि जेल के संचालन में भी बाधा उत्पन्न हुई।
इसके बाद पहले जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 3 महीने के लिए बैन कर दिया था। बैन करने के बाद जेल प्रहरी की शिकायत पर गंज पुलिस ने केस दर्ज किया था।

