Sunday, February 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़वार्ड 15 के भाजपा प्रत्याशी विकास कोटवानी का प्रचार शुरू,,घर घर जाकर...

वार्ड 15 के भाजपा प्रत्याशी विकास कोटवानी का प्रचार शुरू,,घर घर जाकर मांगे वोट

तिल्दा नेवरा-नगरीय निकाय चुनाव के के लिए नामांकन पत्रों की छटनी कर ली गई है, उधर पत्रों की छटाई के बाद तिल्दा वार्ड 15 के  भाजपा पार्षद पद के प्रत्याशी विकास कोटवानी ने आज अपना प्रचार शुरू करते हुए अध्यक्ष पद की उम्मीदवार चंद्रकला वर्मा के साथ अपने वार्ड में रैली निकाल कर घर-घर जाकर प्रचार किया और भाजपा के लिए वोट मांगे….।

उनके साथ नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु डहरिया, पूर्व पार्षद एवं वार्ड 10 प्रत्याशी कृष्णा अनिल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर यदु, वरिष्ट नेता रिंकू रमेश अग्रवाल पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, के साथ वार्ड की महिलाएं एवं युवा विशेष रूप से शामिल हुए ,, विकास कोटवानी ने कहा कि शहर मैं भाजपा की ट्रिपल इंजन वाली सरकार बनानी है,, उन्होंने कहा कि वार्ड में जिन गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है. चुनाव के बाद उसका तत्काल सर्वे करवारकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा….।

प्रचार के दौरान वार्ड की महिलाएं भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष कैसा हो चंद्रकला वर्मा जैसा हो वार्ड पार्षद विकास कोटवानी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे, इस बीच अध्यक्ष पद की दावेदार चंद्रकला वर्मा विकास कोटवानी सहित रैली में शामिल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु डहरिया कृष्ण वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि 11 जनवरी को मतदान केंद्र में जाकर कमल छाप फुल मैं वोट देने के लिए बटन दबाए,,चंद्रकला वर्मा ने कहा कि हमको अपार जन समर्थन मिल रहा है और शहर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments