तिल्दा नेवरा ..छत्तीसगढ़ पर्यावरण पदूषण नियंत्रण बोर्ड मंडल द्वारा धार्मिक पर्यटन स्थल सोमनाथ धाम स्थित ग्राम लखना में प्रस्तावित नए संयंत्र विस्तार,मेसर्स मां बेरीवली स्टील एवं पॉवर लिमिटेड उद्योग के लिए ग्राम सांकरा में पर्यावरणीय लोक सनवाई का आयोजन छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर के द्वारा किया गया सुनवाई में आए ग्रामीणों ने उधोग खुलने का जमकर विरोध किया ग्रामीणों की एक जुटता को देखते हुए जनसुनवाई स्थगित कर दी गई।
हालांकि ग्रामीणों को जब गांव के लोगो को उद्योग खोलने की जानकारी मिली तो ग्रामीणों ने गांव में बैठक बुलाकर सरपंच श्यामा बाई साहू के नेतृत्व एक स्वर में उद्योग खुलने का विरोध किया गया liउसके बाद जनसुनवाई के पूर्व ही ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्टर. एसडीएम और तहसीलदार तिल्दा को ज्ञापन देकर विरोध जताया गया । ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया था कि वे गांव में किसी भी हाल में उद्योग नहीं खोलने देंगे।…लेकिन कुछ दलाल नुमा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने प्रस्तावित संयंत्र प्रबंधन से लेनदेन कर उन्हें विश्वास दिलाया कि वे जनसुनवाई आयोजित करें,,। जनसुनवाई में लोग संयंत्र के पक्ष में बोलेंगे। इस रणनीति के तहत जनसुनवाई आयोजित की गई नियमानुसार जनसुनवाई लखना ग्राम पंचायत में होनी थी लेकिन, अधिकारियों ने जनसुनवाई सभा ८ किलो मीटर दूर एक अन्य गांव में आयोजित कराइ गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे जनसुनवाई शुरू होनी थी लेकिन ग्रामीण 9 बजे से ही बच्चों के साथ हाथों में तख्ती लेकर विरोध करने पंडाल में पहुंच गए थे.. 11 बजे जनसुनवाई स्थल लोगों की भीड़ से समुद्र बन चुका था.. जैसे ही जनसुनवाई शुरू हुई ग्रामीणों ने एक-एक कर विरोध करना शुरू कर दिया.. सबसे बड़ी बात तो यह रही की गांव या आसपास के किसी भी ग्रामीण ने संयंत्र खुलने के पक्ष में नहीं बोला..जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण नारे बाजी करते प्रदर्शन करते प्रस्तावित उद्योग के विरुद्ध रोष एवं गुस्सा व्यक्त करते हुए उद्योग को किसी भी सूरत में नहीं लगने देने की बात कहते रहे । सरपंच श्यामा बाई साहू ने बताया कि उद्योग विभाग द्वारा यदि संयंत्र लगाने अनुमति दी जाती है तो हम समस्त ग्रामवासी हाईकोर्ट एवं सिविल कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
सरपंच न्न्नन्न्न्ने बताया ग्राम लखना सांकरा, भुमिया,सुंगेरा के ग्रामीणों ने भी हमारा समर्थन करते संयत्र स्थापित करने बुलाई गई जनसुनवाई का विरोध कर सुनवाई करने आए अधिकारियो को अलग अलग लिखित आवेदन भी दिया है आवेदन में उद्योग नहीं लगने देने की बात लिखी हुई है ..। सरपंच श्यामा बाई साहू परमेश्वर साहू कृष्णा साहू ने बताया कि उद्योग को ग्राम पंचायत लखना के द्वारा ना ही पूर्व में और ना ही वर्तमान में एनओसी दिया गया है।और न ही ग्राम पंचायत के द्वारा NOCजरी की जाएगी ..गाव वाले मर जाएगे ,लेकिन उद्योग नही लगाने देगे ..

