भिलाई – छत्तीसगढ़ के भिलाई से जबरन धर्मांतरण कराने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ बीमारी ठीक करने के एवज में दो महिलाएँ कथित तौर पर एक लकवाग्रस्त व्यक्ति का जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रही थीं। आरोप है कि महिलाएँ लगातार दो सप्ताह से पीड़ित के घर आकर उस पर धर्मांतरण का दबाव बना रही थीं और उसे बाइबिल पढ़ने के लिए मजबूर कर रही थीं। इस पूरे मामले की सूचना पीड़ित महिला ने फोन के जरिए पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पदुमनगर निवासी एक लकवाग्रस्त व्यक्ति को निशाना बनाकर पिछले दो सप्ताह से धर्मांतरण का खेल चल रहा था। दो महिलाएँ लगातार पीड़ित के घर आ रही थीं और दावा कर रही थीं कि यदि वह बाइबिल पढ़ना शुरू कर दे और धर्म परिवर्तन कर ले, तो उसकी लकवा की बीमारी ठीक हो सकती है। आरोप है कि महिलाएँ लगातार पीड़िता पर मानसिक दबाव बना रही थीं।इस पूरी घटना की जानकारी पीड़िता ने पुलिस को फोन करके दी। सूचना मिलते ही भिलाई-3 थाना पुलिस और पुरानी बस्ती पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दो महिलाओं को हिरासत में लिया।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पकड़ी गई दो महिलाओं में से एक झारखंड की रहने वाली है, जबकि दूसरी महिला कुम्हारी क्षेत्र की निवासी है।फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें की बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के सूर्या विहार से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहाँ प्रार्थना सभा के आड़ में धर्मांतरण चल रहा था। इस पूरे मामले की सूचना हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज करते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।

