Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर शहर का बाप हूं: हिस्ट्रीशीटर ने युवक को बेरहमी से पीटा..पत्नी...

रायपुर शहर का बाप हूं: हिस्ट्रीशीटर ने युवक को बेरहमी से पीटा..पत्नी का पैर चुमवाया, और माफी मंगवाई

राजधानी रायपुर के अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है.अपराधियों पर पुलिस की पकड़ भी कमजोर पड़ती जा रही है। इसका उदाहरण ये हिस्ट्रीशीटर बदमाश है. जो अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक की जमकर मारपीट कर रहा है। बदमाश ने युवक से न केवल माफी मंगवाई, बल्कि उसने अपनी पत्नी का पैर चुमवाया। जान से मारने की धमकी भी दी। इस पिटाई का वीडियो अब  सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि, विक्की खोचड़ नाम का युवक रानू सिंह की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। एक युवती और कुछ लड़के भी वहां मौजूद हैं, जो लगातार डंडे और लोहे की रॉड से युवक को पीट रहे हैं। युवक लगातार माफी मांग कर गिड़गिड़ा रहा है। आरोपी पिस्टल दिखाकर भी युवक को डरा रहा है।

हैं।
बदमाश ने युवक से अपना पैर भी चुमवाया।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू शांति नगर स्थित श्मशान घाट के पास हिस्ट्रीशीटर विक्की और उसके साथ 3-4 लड़के हैं। साथ में एक लड़की भी है। ये सभी लोग मिलकर युवक को पीट रहे हैं। आरोपियों के सामने युवक बार-बार माफी मांग रहा है, लेकिन वह नहीं मान रहे हैं।वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बदमाश डंडे और लोहे की रॉड से युवक को पीट रहे हैं। पीठ और पैरों पर डंडे और लोहे की रॉड से कई बार वार किए हैं, जिससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पीटते वक्त बदमाश कह रहा है कि उस पर पहले से ही कई केस चल रहे हैं। मुखबिरी के शक में पीट रहा है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बदमाश युवक से पूछ रहा है कि, उसका पुलिस थाने में नाम क्यों लिया। इसके बाद युवक कह रहा है कि उसने ऐसा नहीं किया है। इसके बाद बदमाश अपने कमर पर रखी पिस्टल दिखाकर उसे डरा रहा है। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है।

,,इसके बाद बदमाश ने अपनी पत्नी के पैर को चुमवाकर युवक से माफी भी मंगवाई है। वारदात में युवती भी शामिल थी। वह भी युवक को डंडे से पीटते दिख रही है। बदमाश युवक से कह रहा है कि, वह शहर का बाप है। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। पिटाई करते वक्त खुद वीडियो भी बनवाया है।वहीं मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि वीडियो से आरोपियों की पहचान की जा रही है, फिर गिरफ्तारी की जाएगी। वीडियो में दिख रहा एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है, जिसका नाम विक्की बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले भी मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे मामले दर्ज हैं।

ऐसे तो रायपुर की पुलिस गुंडे बदमाशों को पकड़ कर जुलूस निकालती र्है।जुलूस में गुंडो के साथ पुलिस सीना ताने -साथ उनके साथ चलते नजर आती हैं। लेकिन इस हिस्ट्री शीटर को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। शायद इसीलिए गुंडा युवक को मारते हुए अपने आप को रायपुरशहर का बाप बता रहा है। पुलिस हमारी बाप है, तो गुंडे पुलिस के दबाव में बोलते हैं लेकिन यह गुंडा रायपुर का बाप बताकर पिस्तौल दिखा रहा है , इससे इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि, अपराधियों पर पुलिस की पकड़ कमजोर पड़ती जा रही है। रायपुर से वीसीएन टाइम्स की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments