रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है ..रायपुरा के इंद्रप्रस्थ वंडरलैंड एरिया में यूपी के मेरठ जैसी हत्या की वारदात देखने को मिली है…। यहां पर टीन के पेटी के अन्दर एक सूटकेस में एक युवक की लाश मिली है .. शव को टीने के बक्से में रखा गया था। और ऊपर में सीमेंट डालकर एक पतली परत बना दी गई थी ताकि लोगों को भनक न लग सके। जब लाश से बदबू आने लगी तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डीडी नगर पुलिस को दी।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को इंद्रप्रस्थ इलाके के वंडरलैंड वाटर पार्क के पास सुनसान इलाके में एक बड़ी पेटी संदिग्ध हालात में पड़ी मिली। जिसके अंदर सूटकेस था। जब राहगीरों को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोल कर देखा तो अंदर का एक युवक का शव मिला..। मृतक की उम्र 35 से 40 साल बताई जा रही है जिसे बुरी तरह मोड़कर रखा गया था। उसके पैर बंधे हुए थे। ऊपर में सीमेंट डालकर एक पतली परत बना दी गई थी माना जा रहा है कि शव दो-तीन दिन पुराना है। इस घटना के बाद से ही इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के आस-पास दहशत का माहौल है और लोग डरे हुए हैं।
प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है .पुलिस का यह भी मानना है की मर्डर कर शव को छुपाने के लिये यह तरीका अपनाया गया है। पुलिस लापता लोगों की लिस्ट से शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके..। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के हर एंगल से जांच में जुट गई है । घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कॉलोनी और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस को किसने और कब यहां रखा है।
उधर इस घटना के बाद राजनीति भी होने लगी है। पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सुनसान जगह में छोटे सूटकेस में एक आदमी को मार कर डाल दिया गया। उस पर सीमेंट डाला गया है। फिर उसे बड़ी पेटी में डालकर आउटर में छोड़ा गया है।
विकास ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। गृहमंत्री बड़े-बड़े दावे करते है, लेकिन आज एक भी व्यक्ति यहां पर सुरक्षित नहीं है। कोई अकेले कहीं नहीं जा सकता है। अभी तक युवक की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है।
बता दें कि हाल ही में यूपी के मेरठ में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को शव को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दी थी।

