Friday, February 27, 2026
Homeशिक्षारायपुर में दिनदहाड़े फायरिंग:ओडिशा के युवक ने नल व्यापारी को मारी ...

रायपुर में दिनदहाड़े फायरिंग:ओडिशा के युवक ने नल व्यापारी को मारी गोली,आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के लाभांडी इलाके में पुरानी शराब भट्टी के पास दिनदहाड़े फायरिंग हुई है। ओडिशा के एक युवक ने नल व्यापारी को गोली मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया है। व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि बुधवार सुबह 11:30 बजे गोली चलने की सूचना मिली। आरोपी अमन शर्मा ओडिशा के सुंदरगढ़ का रहने वाला है। उसने रायपुर निवासी संदीप कुमार (नल व्यापारी) पर गोली चलाई है। गोली हाथ में लगी है। आरोपी के पास से देसी पिस्टल और 2 कारतूस बरामद हुए हैं।

संदीप ने खुद आरोपी को पकड़ा

पुलिस के बताए अनुसार आरोपी अमन शर्मा 3 दिन पहले रायपुर की एक होटल में रुका था। उसने फोन कर पीड़ित को मिलने के लिए बुलाया था। पैसों के लेन-देन को लेकर आरोपी ने संदीप पर गोली चला दी। इसके बाद गोली लगने के बावजूद संदीप ने खुद आरोपी को पकड़ लिया और आसपास के लोगों को आवाज दी। लोगों ने उसे घेरकर पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने आरोपी अमन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इस मामले में सुपारी किलिंग का भी शक है। इस एंगल पर भी जांच की जा रही है।फिलहाल पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments