Friday, February 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर के तालाब में दो बच्चों की डूबकर मौत

रायपुर के तालाब में दो बच्चों की डूबकर मौत

रायपुर के तालाबों में दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई है। दोनों मासूम तालाब में नहाने गए हुए थे। गहरे पानी में जाते ही दोनों डूबने लगे। इसके बाद वह बाहर नहीं निकल पाए। मामला राजेंद्र नगर थाना इलाके का है।

पुलिस के मुताबिक, तेजस राउत और विजय दीप दोनों प्राथमिक स्कूल के पढ़ने वाले स्टूडेंट थे और स्कूल से वापसी के दौरान वे नहाने गए थे। दोनों के डूबने के दौरान आसपास कोई मौजूद नहीं था। तेजस की उम्र 10 साल और विजय दीप की 8 साल है।

कुछ देर बाद जब वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने बच्चो के कपड़े दिखे। उन्होंने पानी में देखा तो वहां एक बच्चे की लाश दिखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि पुलिस के आने से पहले स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों की लाश को पानी से बाहर निकाल लिया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

2 बच्चों की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तालाब के आसपास लोगों की भी भीड़ जुट गई।
2 बच्चों की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तालाब के आसपास लोगों की भी भीड़ जुट गई।

 

बताया जा रहा है कि बच्चे स्कूल से वापस आ रहे थे। तभी अपने यूनिफॉर्म और जूते को तालाब के किनारे उतारकर नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान उनकी डूबने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments