Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़राडा की नई कार्यकारणी..रविन्द्र भसीन अध्यक्ष व विवेक अग्रवाल सचिव बने

राडा की नई कार्यकारणी..रविन्द्र भसीन अध्यक्ष व विवेक अग्रवाल सचिव बने

00 कैलाश खेमानी उपाध्यक्ष व मुकेश सिंघानिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
रायपुर। रायपुर आटोमोबाईल डीलर्स एसोसियेशन (राडा) द्वारा नई कार्यकारणी का गठन के लिए वार्षिक आम सभा का आयोजन विगत दिनों राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से रविन्द्र भसीन अध्यक्ष व विवेक अग्रवाल सचिव चुने गए। इनका कार्यकाल दो साल का होगा। नए पदाधिकारियों को राडा मेंबर्स ने शुभकामनाएं दी।

राडा प्रवक्ता द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार नई कार्यकारिणी की गठन के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एफ.ए.डी.ए. (फाडा) के अध्यक्ष श्री सी एस विगनेश्वेर एवं विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष श्री अमर परवानी, एफ.ए.डी.ए. (फाडा) के पूर्व अध्यक्ष श्री मनीष राज सिघनिया और एफ.ए.डी.ए. (फाडा) के सीईओ श्री सहर्ष दमानी उपस्थित थे। कार्यक्रम में राडा सदस्य व प्रदेश के 75 से अधिक ऑटोमोबाइल डीलर्स शामिल थे। सचिव श्री कैलाश खेमानी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के अतिथियों व आई.पी.पी. मेम्बरों को आमंत्रित किया । दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वंदना से शुरुआत हुई। पश्चात फाडा के अध्यक्ष श्री सी एस विगनेश्वेर एवं विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अमर परवानी, फाडा के पूर्व अध्यक्ष श्री मनीष राज सिघनिया, फाडा के सीईओ श्री सहर्ष दमानी एवं आई.पी.पी. मेबर्स श्री शशांक शाह, श्री अनिल अग्रवाल एवं श्री जयेश् पिथालिया का छत्तीसगढ़ी गमछा व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष विवेक गर्ग, उपाध्यक्ष रविन्द्र भसीन, सचिव कैलाश खेमानी ने उपस्थित ऑटोमोबाईल कारोबारियों का गरिमामय उपस्थिति के लिए अभिवादन किया। सचिव कैलाश खेमानी ने राडा द्वारा दो वर्षो में किये गए कार्यो का प्रेजेंटेशन दिया। साथ अपने कार्यकाल का लेखाजोखा प्रस्तुत किया और आगे वर्ष के प्रावधान से अवगत कराया।
पश्चात नई कार्यकारणी के गठन की घोषणा हुई जिसमे अध्यक्ष रविन्द्र भसीन( भसीन मोटर्स ), उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी (सिटी हौंडा)सचिव विवेक अग्रवाल (वंदना ऑटो ) व कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया ( काइज़ेन टोयोटा ) को सर्वसम्मति से अगले दो वर्षो के लिए चुना गया।

नए राडा अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन ने बोर्ड के सदस्यों व उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद करते हुए कहा जिस तरह आप सभी का स्नेह व साथ मुझे मिला है जिसका बहुत आभारी हूँ राडा के बोर्ड के सदस्यों के मार्गदर्शन से हमारा हर काम आसान होता आया है और जो जवाबदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करने की कोशिश करुंगा ,आज जिन पदाधिकारियों चयन हुआ है,हम सब कंधे से कंधा मिलकर राडा परिवार को और नई ऊंचाईयों पर ले जाने का प्रयास करते रहेगें ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments