Wednesday, February 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़मोदी और अडानी पर तखतपुर की सभा में राहुल ने जमकर निशाना...

मोदी और अडानी पर तखतपुर की सभा में राहुल ने जमकर निशाना साधा

सरकार एमपी-एमएलए नहीं बल्कि कैबिनेट सेक्रेटरी और सेक्रेटरी चलाते हैं

बिलासपुर । तखतपुर में सभा के दौरान राहुल ने केंद्र की मोदी सरकार और अडानी पर जमकर निशाना साधा। आवास सम्मेलन के मंच से राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल बोले हिंदुस्तान की सरकार को एमएलए और एमपी नहीं चलाते हैं। कैबिनेट सेक्रेटरी और सेक्रेटरी चलाते हैं। 90 सेक्रेटरी हैं वो योजना को डिजाइन करते हैं। रुपया कहां जाएगा उसे डिसाइड करते हैं।

राहुल बोले- संसद में मैंने जब पूछा कि डिफेंस में, एयरपोर्ट में, किसानों के काले कानून में अडानी को फायदा दिलाने की कोशिश की गई। उनके हवाई जहाज में आप जाते हैं। ये रिश्ता क्या है। ये सवाल करने पर मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई।हमने चुनाव में आपसे जो वादे किए थे,उन सभी वादों को हमने पूरा किया। बिजली बिल हाफ,धान का उचित दाम, हमने सभी वादों को पूरा किया।किसान न्याय योजना में हमने 21 हजार करोड़ रुपए इनपुट सब्सिडी के माध्यम से दिये। जिन किसानों के पास जमीन नहीं थी, उन्हें भी हम नहीं भूले, उन्हें 7 हजार रुपए दिए

आदिवासियों को लघु वनोपजों के लिए समर्थन मूल्य दिया।वनाधिकार दिये गये। स्वास्थ्य में पांच लाख रुपए के इलाज की सुविधा दी गई।70 लाख परिवारों को लाभ मिला। 42 हजार वैकेंसी भरी।एक लाख 30 हजार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया गया।जातिगत जनगणना हिंदुस्तान का एक्सरे है।इससे पता लग जाएगा कि देश में ओबीसी कितने हैं।आदिवासी कितने हैं। सामान्य वर्ग से कितने हैं। एक बार आंकड़ा आ जाएगा तो देश सबको लेकर आगे चल पाएगा।

आप सभी यहां दूर-दूर से आए हैं|आपने कीमती समय दिया, इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। छत्तीसगढ़ में हमने जो वादा किया है वो पहली कैबिनेट में पूरा किया।हमारी सरकार गरीबों की, आदिवासियों, पिछड़े वर्ग की सरकार है। उनके लिए कार्य करती है।

नरेंद्र मोदी जी जहां भी जाते हैं,ओबीसी वर्ग की बात करते हैं,कांग्रेस पार्टी ने कॉस्ट सेंसेस किया था,उसमें हिंदुस्तान में हर जाती के कितने लोग हैं,वो डेटा सरकार के पास पड़ा हुआ है।नरेंद्र मोदी जी वो डेटा पब्लिक को दिखाना नहीं चाहते हैं।जैसे ही मैं लोकसभा में कास्ट सेंसेस की बात करता था, तो कैमरा उधर हो जाता था।मैंने आंकड़ा निकाला, हिंदुस्तान की सरकार को एमएलए एमपी नहीं चलाते हैं,सेक्रेटरी और कैबिनेट सेक्रेटरी चलाते हैं।जो 90 सेक्रेटरी हैं वो डिसाइड करते हैं।

मैंने चेक किया कि नरेंद्र मोदी जी की सरकार में 90 लोगों में से सिर्फ 5 लोग ओबीसी समाज से हैं। क्या हिंदुस्तान में 5 परसेंट लोग ओबीसी हैं, इस सवाल का जवाब कास्ट सेंसेस से मिल सकता है।कोई फर्क नहीं पड़ता, हम कांग्रेसी सच्चाई रखते हैं, आपके पास, अपना वादा पूरा करते हैं। हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं।तखतपुर में आवास सम्मेलन में शामिल राहुल गांधी उनके साथ भूपेश बघेल के साथ कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments