Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 23 जनवरी २०२४ का राशी
मेष-आगे बढ़ेंगे, तो आप अपनी मेहनत से काफी कुछ पा सकते हैं। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको यदि कोई महत्वपूर्ण जानकारी सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढाएं। अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे।
वृष-आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपके घर अच्छे में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य आव भगत करते नजर आएंगे। आपकी कोई बात आपके परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी पढ़ाई लिखाई से संबंधित कामों को लेकर कुछ प्लानिंग करनी होगी।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। रचनात्मक कार्य को बल मिलेगा और व्यवसाय में आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी। आपको नए कार्यों में भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आप बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। साझेदारी में यदि आपने किसी काम को किया हुआ था, तो उसमें आपको कोई अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप किसी काम में संकोच न करें, नहीं तो समस्या होगी। जिम्मेदारी से काम करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
कर्क-आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने जरूरी कामों की सूची बनाकर चलें। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप कानूनी मामलों में धैर्य से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता हैं। आप  संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर पारिवारिक समस्याओं का हल निकालेंगे।
सिंह-आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने जरूरी काम को गति देंगे और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। सभी का भरोसा आप आसानी से जीत पाएंगे। यदि आपका कोई मित्र आपको निवेश संबंधी योजना बताएं, तो आपको उसमें धन लगाने से बचना होगा। आपके जरूरी कार्य को गति मिलेगी। कामकाज में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है और आपको अपने आवश्यक काम को लेकर किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
कन्या-आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से आप सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। नौकरी की तलाश में परेशान चल रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे बिजनेस के शुरुआत कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में  किसी गलत बात पर हां में हां मिलाने से बचना होगा। अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें।
तुला-आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। शारीरिक समस्याएं यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह  दूर होगी। आप बुद्धि व विवेक से काम लें, तभी आप कार्यक्षेत्र में किसी काम को समय से पहले पूरा कर पाएंगे। निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ मिलेगा। परिवार में यदि कोई सदस्य घर से दूर कार्यरत है, तो उसे अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
वृश्चिक- का दिन आपके लिए आवश्यक कार्यों में धैर्य दिखाने के लिए रहेगा। आप अपने परिजनों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। जीवनसाथी से यदि आपने कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने आ सकती है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments