Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़मेष, मिथुन और कर्क राशि वालों को कोई शुभ सूचना सुनने को...

मेष, मिथुन और कर्क राशि वालों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है

आज 3 january 2023 का राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए निराशा भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में आपके अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है, लेकिन उसमें आप मामले को धैर्य से सुलझाएं, नहीं तो लड़ाई लंबी चल सकती है। आपको पारिवारिक रिश्तों में आज मधुरता बनाए रखनी होगी। बिजनेस कर रहे लोग किसी को पार्टनर बनाने से पहले उसकी जांच-पड़ताल अवश्य करें। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

वृष-आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुख में रहने वाला है और आप किसी मामले में समझौता बहुत ही सोच विचारकर करें, उसके नीति व नियमों को अवश्य जाने। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह उस भरोसे का फायदा उठा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच लाभ उठाएंगे। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की सोचेंगे। आपको आज किसी बड़ी कंपनी में निवेश करने का मौका मिल सकता है। जो लोग किसी रुके हुए काम को लेकर परेशान हैं, तो उनका वह काम पूरा हो सकता है। आपको आज संतान के करियर को लेकर यदि कुछ चिंता चल रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी और आपकी यदि नेत्रों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।
कर्क-आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको बिजनेस संबंधी कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस ना आने से आपको निराशा हाथ लगेगी और आप किसी से अपने मन की समस्या भी नहीं बता पाएंगे। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेंगी। आपको पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।
सिंह-आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आप अपने आस-पड़ोस में हो रहे किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। राजनीति के कामों में कार्यरत लोग आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए वह अपने साथियों से बातचीत कर सकते हैं और आपका कोई लेन देन से संबंधित मामला आपको समय रहते निपटाना होगा।
कन्या-आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है और व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप संतान को भी कुछ अच्छे कामों का पाठ पढ़ाएंगे। आपको यदि कोई चोट या दर्द आदि चल रहा था, तो वह फिर से उभर सकता है। आपको आज अपने परिजनों से किसी भी वैचारिक मतभेद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। माता पिता से आज अपने मन की कुछ बातों पर बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज लोग आपके कामों का फायदा उठा सकते हैं।
तुला-आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आपको अपने साथी के ऊपर किसी बात को लेकर शक हो सकता है, जिसके कारण दोनों के बीच अनबन बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी बात को लेकर विरोध ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उठाने है। आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढकर हिस्सा लेंगे और आपको मानसिक शांति मिलेगी।
वृश्चि-आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा और आप भाईचारे को पूरा बढ़ावा देंगे। आपकी अपने भाइयों से खूब जमेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप किसी गलत बात के लिए अधिकारियों के सामने हां कर सकते हैं, जो आपको परेशान करेगी। आपका स्वास्थ्य आज कुछ ढीला रहेगा, जिसके कारण आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा। आपको घर परिवार में जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आप किसी पुराने कर्ज को भी उतार सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments