अहमदाबाद-सड़क पर हॉर्न बजाने के बाद साइड नहीं देने या फिर ज्यादा हॉर्न बजाने को लेकर मारपीट और विवाद होने की घटनाएंआए दिन सामने आती हैं, लेकिन गुजरात में हॉर्न बजाने पर विवाद अलग वजह से हुआ है…। राज्य के नवसारी एक गुस्साए पड़ोसी ने दंपती के ऊपर इसलिए हमला बोल दिया क्यों कि उन्होंने उसकी पत्नी को देखकर हार्न बजाया था..। पड़ोसी ने दंपती को जैसे देखा तो उसने कहा कि मेरी मेरी पत्नी को देखकर हॉर्न क्यों बजाया… और हमला बोल दिया इस घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है…।
जानकारी के अनुसार नवसारी के जलालपुर इलाके में स्थित एक अवध किम्बर्ले नाम की सोसाइटी में पड़ोसी ने एक दंपती की डंडों से जमकर पिटाई कर दी जिगर पटेल नाम के शख्स ने भाविन देसाई पर आरोप लगाया कि उसने पत्नी को देखकर हॉर्न बजाया है ..भाविन के मना करने के बाद भी जिगर ने उसके ऊपर हमला बोल दिया और डंडे से वार कर दिया सिर में चोट लगने से भाविन वहीं पर गिर पड़ा……। जिगर ने इतना गुस्से में था कि उन्होंने भाविन की पत्नी की भी पिटाई कर दी।
भाविन देसाई ने पूरे मामले को लेकर जलालपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है …मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बनहुआ है..। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भाविन देसाई की शिकायत की जांच शुरू की है पुलिस के अनुसार जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी और मामलें में उचित धाराएं जोड़ी जाएंगी।

