छत्तीसगढ़

दुर्गा-बाडा गरबा महोत्सव 2023: गरबा में नई धूम मचाने.उत्सव में नया रंग जमाने.झूम-झूम कर खुशियां बरसाने के लिए…धन्यवाद तिल्दा !अगले साल फिर मिलेंगे

तिल्दा नेवरा- अनगिनत यादो,उत्साह,रंग,उमंग और नजारों से भरे दुर्गा बाडा गरबा महोत्सव का समापन अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ हुआ।आयुष कोटवानी के सफल संचालन में आयोजित इस उत्सव में तिल्दा नेवरा वासियों ने नई धूम मचाने, नया रंग जमाने, और झूम-झूम कर खुशियां बरसाने के साथ-साथ कदम से कदम मिलाकर रिश्ते को परिपूर्ण बनाया।

तिल्दा नेवरा के दुर्गा बाडा में इस महोत्सव को लेकर उत्साह इतना था कि पहले दिन जहां 8 से 10 हजार लोग पहुंचे तो वही आखिरी दिन तक यह संख्या दोगुना यानी 15 से हजार तक पहुंच गई।शक्ति की भक्ति में भारा दुर्गा बाडा ग्राउंड जोश और उत्साह से भरा नजर आया,प्रतिभागी सातों दिन अलग-अलग थीम पर तैयार होकर पहुंचे ,किसी ने मां दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाया तो कोई चंद्रयान, जय जवान जय किसान,राजस्थानी पगड़ी,डांडिया,साड़ी, मोर पंख,जैसे कई किरदारों में पहुंचे सातों दिन यह सभी किरदार आकर्षण का केंद्र बने रहे समारोह के अंतिम दिन सभी अलग-अलग कैटेगरी के विनर को सम्मानित किया गया

दुर्गा बड़ा गरबा महोत्सव के आयोजक,राजेश कोटवानी,पार्षद विकास कोटवानी,जीतू माधवनी,अमितछत्तानी ने बताया कि 7 दिनों तक चले गरबा महोत्सव में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।महोत्सव की अपार सफलता से उत्साहित आयोजकों ने कहा कि हम धन्य हो गए हैं,पार्टिसिपेंट्स ने शक्ति की भक्ति से पूरे जोश-उत्साह के साथ गरबा में हिस्सा लिया.और नगर वीसियो ने कदम से कदम मिलाकर रिश्ते को परिपूर्ण बनाया।

fsd

मेल-फीमेल कैटेगरी में इन्हें मिला अवार्ड.बेस्ट-कपल,ग्राउंड की शान- सुनील हिंदूजा.काव्या हिंदूजा.बेस्ट.ट्यूनिंगअवार्ड. शहर में रहने वाली मां और बेटी ममता और मानसी सोनी को दिया गया..ऑल राउंडर फीमेल अवार्ड;मुस्कान बत्रा को दिया गया..ग्राउंड की शान अवार्ड- सात दिन तक अलग-अलग परिधानों में दिखने वाली आरती साहू को दिया गया,पहली बार गरबा में भाग लेने वाली आरती को न केवल बेस्टअवार्ड से नवाजा गया,साथ ही लकी ड्रा में भी उसे वाशिंग मशीन का पुरस्कारमिला|बेस्ट एनर्जी मेल कैटेगरी में मुकेश साहू..बेस्ट गरबा फीमेल पुरवा बचवानी,फेस ऑफ़ द ईयर फीमेल अवार्ड- लक्ष्मी भट्ट. और मनमौजी गरबा अवार्ड के लिए मेघा चक्रवर्ती को पुरस्कार दिया गया. प्रिंसेस ऑफ़ द ईयर फीमेल आस नारंग..गरबा गरबा किंग का पुरस्कार गौतम नारंग को मिला.. बेस्ट ड्रेस फीमेल चंचल सारथी. बेस्ट एक्सप्रेशन पल्लवी विपिन खुबवानी,,
लकी ड्रा के विनर.-डिंपल वर्मा, जिज्ञासा मानिकपुरी, [टीवी] लता यादव; यशिका बत्रा[गोल्ड रिंग,महक जो तवानी’ पायल साहू’ यशिका जेठवानी’ [फ्रिज]वंदना वर्मा; यशिका भगवानी[सूटकेस] मुस्कान बत्रा’ सीमा तेजवानी [पायल]

गरबा संचालकों और ट्रेनरों को भी किया गया सम्मानित
गरबा आयोजकों ने केवल शानदार गरबा प्रतिभागियो  को सम्मानित कर पुरस्कार से नवाजा साथ ही,पिछले 25 दिनों से गरबा की सफलता के लिए जी जान से मेहनत करने वाले आयोजक मंडल और ट्रेनरों का भी सम्मान कर पुरस्कृत किया. गरबासंचालक मंडल की डाली हरीरामानी,रानी कोटवानी,अनुष्का गेलानी,भाविका छत्तानी, माही खूबचंदानी,पायल वाधवानी, कोयल निहिचलानी,डिंपल पंजवानी,पलक कृपलानी,सेजल पंजवानी,,एकता गिलानी, ट्रेनर अंजलि जैसवानी,हर्षा पंजवानी, गीता दुम्बानी,मुस्कान बत्रा,को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में   समाजसेवी हीरानंद हरीरामानी, भाजपा नेता राम पंजवानी, कांग्रेसी नेता प्रदीप अग्रवाल. पूज्य सिंधी पंचायत के इंद्रकुमार हरिरामानी, सदस्य श्यामलाल बालचंदानी. धनराज खत्री. की उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा प्रतिभागियों का सम्मान कर पुरस्कार प्रदान किया गया ।इस अवसर पर हीरानंद हरिरमानी ने अपने संबोधन में ने कहा कि सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा पिछले 45 सालों से माता की प्रतिमा की स्थापना की जाती है, और पिछले 20 सालों से गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है 16 सालों से दुर्गा बाडा में गरबा महोत्सव की धूम की चर्चा शहर और आसपास के शहरों के साथ दूर-दूर तक होती है इस ग्राउंड में मै हमेशा अतिथि के रूप आया हूं, जैसा कि आज,मैंने देखा है कि गरबा में उत्साह जोश शक्ति और भक्ति के साथ युवक युवतिया ,बच्चे. माताए, बहनो और बुजुर्ग माता के मंदिर के सामने गरबा के माध्यम से भक्ति करते हैं, मैं गरबा में भाग लेने वाले सभी भक्तों की भक्ति को प्रणाम करता हूं, और आयोजकों को भी सलाम करता हूं..

राम पंजवानी ने कहा किभक्ति में कितनी शक्ति होती है, जब मैं यहां आता हूं तो साक्षात दिखने लगता है.लगातार माता के चरणों में गरबा करने वाले प्रतिभागी बिना थके 7 दिनों तक गरबा के रूप में माता की भक्ति करते हैं.. इस शक्ति और भक्ति को देखने न केवल शहरवासी, बल्कि  दूर दराज से लोग भी यहां आते हैं, और इस गरबा के गवाह बनते हैं.इस आयोजन के लिए मैं आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.। प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि कौमी एकता क्या होती है यदि उसकी मिसाल देखनी हो तो इस ग्राउंड पर आए और देखें कि सभी समाज के लोग एक ही गोले में  किस प्रकार एक दूसरे से मिलकर माता की भक्ति करते हैं..। पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यकारी अध्य,इंद्रकुमार हरिरामानी और श्यामलाल ने इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी और गरबा करने वाले प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य एवं कुशल मंगल की कामना की.
नौ दिनों तक चले नवरात्र पर्व एवं गरबा महोत्सव को सफल बनाने में राजेश भागवानी,शिवा नीहचलानी,राकेश पंजवानी    निखिल गोविंदानी, रोशन छत्तानी, तरुण नेभवानी. सुनील हिंदूजा,राजेश-जेठवानी,मोंटू माधवानी,विनोद नाशानी, विजय बालचंदानी, गुरदीप फंटू गेहानी,अनिल बत्रा,अमर कृपलानी, नरेश कृपलानी, का विशेष योगदान रहा, 9 दिनो  तक दरबार में आए हजारों भक्तो  को मुक्त में मिनरल वाटर शिवनाथ के संचालक अनिल निहिचलानी के द्वारा प्रदान किया गया, पुरस्कार में सूरज पंजवानी,पंकज डोडवानी, हैप्पी ग्रुप का योगदान सराहनीय रहा ..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button