Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़बोरी के अंदर युवक की मिली लाश के मामले की गुत्थी सुलझी..गर्लफ्रेंड...

बोरी के अंदर युवक की मिली लाश के मामले की गुत्थी सुलझी..गर्लफ्रेंड के लिए दोस्तों ने किया था दोस्त का मर्डर

रायपुर-रायपुर में एक बोरी के अंदर युवक की मिली लाश मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मृतक युवक के बचपन के दोस्त हैं। तीन दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पी, लेकिन इसी बीच एक गर्लफ्रेंड को लेकर बहस हो गई, और फिर दोनों दोस्तों ने मिलकर तीसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी।

बाद में लाश को बोरी में भरकर खदान की डबरी में फेंक दिया। इतना ही नहीं, लाश डूब जाए इसके लिए बोरी में पत्थर भी डाल दिए। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई की शाम बेंद्री गांव के पत्थर खदान में पानी के ऊपर एक बोरी तैर रही थी, तभी किसी ने बोरी के बाहर पैर निकला देखा तो थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची FSL और क्राइम की टीम ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि बॉडी तीन से चार दिन पुरानी है। लाश के सिर और गले पर गंभीर चोटें थी। बॉडी का अधिकतर हिस्सा गल गया था।

पुलिस ने बॉडी की शिनाख्त की तो मृतक की पहचान दिनेश मानिकपुरी के तौर पर हुई है। दिनेश कायाबांधा का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने युवक के घरवालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पता चला कि दिनेश को अंतिम बाद उसके दो दोस्तों साहेब दास मानिकपुरी (19) और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा (25) के साथ देखा गया था।

इस जानकारी के साथ पुलिस ने शक के आधार पर दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिनेश और वो बचपन के दोस्त थे। 24 जुलाई को दोनों दिनेश के घर आए और उसे अपने साथ स्कूटी पर बैठाकर गिट्टी खदान पास ले गए। यहां तीनों ने खदान के पास बैठकर शराब पी।

इसी दौरान तीनों के बीच गांव की एक लड़की से म संबंध को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर साहेब और सोहन ने दिनेश पर चाकू से हमला कर उसकी गला और पेट में कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव को छिपाने बोरी में डाला पत्थर हत्या के बाद आरोपियों ने पत्थर से दिनेश के चेहरे और सिर को कुचल दिया, ताकि पहचान न हो सके। फिर शव को बोरी में भरकर, उसमें पत्थर डालकर गिट्टी खदान के पानी भरे डबरी में फेंक दिया था।

दोनों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक्टिवा स्कूटर और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत छुपाने की धाराओं के तहत राखी थाने में केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments