मनेंद्रगढ़ -छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पति से अफेयर के शक में महिला ने स्कूली छात्रा की बेदम पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि नाबालिग छात्रा उसके पति से कॉल पर बातें करती थी, मना करने पर भी वह नहीं मानी। मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है।दरअसल,जनकपुर इलाके में महिला 9वीं की छात्रा को समझाने ही पहुंची थी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। बीच सड़क पर मारपीट करने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों एक दूसरे को बाल खींचकर, नाखून से नोचते दिख रहे हैं।

घटना के दौरान महिला और छात्रा के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। मारपीट में छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखून के निशान आ गए। यह घटना सार्वजनिक स्थान बीच बाजार पर हुई, जिसके चलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।सूचना मिलने पर जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को थाने लेकर आई, जबकि छात्रा घटना स्थल से चली गई थी। जनकपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन छात्रा वहां मौजूद नहीं थी।
मारपीट करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती है। महिला का कहना है कि वह छात्रा से अपने पति से बात करने को लेकर नाराज थी। उसने छात्रा को कई बार समझाया था कि वह उसके पति से बात न करे, लेकिन छात्रा नहीं मानी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के मोबाइल में छात्रा से बातचीत के कॉल रिकॉर्ड देखे थे। इसी कारण वह छात्रा को समझाने आई थी, लेकिन बात बढ़ने पर विवाद हो गया। महिला का पति क्या करता है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

