Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़बिहार में फिर बनेगी NDA सरकार, तेजस्वी के पीछे खड़ी कांग्रेस देखे...

बिहार में फिर बनेगी NDA सरकार, तेजस्वी के पीछे खड़ी कांग्रेस देखे अपना हाल: अरुण साव

रायपुर: बिहार विधानसभा चुनाव में सियासी घमासान चरम पर है. बिहार के चुनावी बयार का रंग छत्तीसगढ़ में दिख रहा है. एनडीए और महागठबंधन की तरफ से जीत के दावे किए जा रहे हैं. सरकार बनाने की चल रही बयानबाजी वाली राजनीतिक दावों के बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी.

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि बिहार चुनाव में छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेता चुनाव प्रचार करेंगे. अरुण साव ने कहा कि इसके लिए छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और मैं स्वयं बिहार में पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन में हिस्सा लेने जाऊंगा. अरुण साव ने कहा कि तीनों नेता चुनावी रैलियां भी करेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से कई अन्य बीजेपी नेता भी बिहार जाएंगे और चुनावी रैलियों में हिस्सा लेंगे.

बिहार में कांग्रेस को हमारी चिंता नहीं करनी चाहिए बल्कि उन्हें यह सोचना चाहिए कि बिहार में उनकी स्थिति क्या है. छत्तीसगढ़ में बार-बार चुनाव हारने वाली कांग्रेस पार्टी और बिहार में कांग्रेस पार्टी की स्थिति क्या है. बिहार में कांग्रेस कहां पर खड़ी है. तेजस्वी के पीछे चलने वाली कांग्रेस पार्टी हमें सलाह ना दे- अरुण साव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़

 डिप्टी सीएम अरुण साव ने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी और अच्छे बहुमत से बनेगी. बिहार की जनता डबल इंजन की सरकार, डबल गति से विकास के लिए चुनेगी. सीएम विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी और मैं हम लोग अलग-अलग स्थान पर नामांकन रैली में शामिल होंगे. पार्टी के प्रत्याशियों के साथ जाकर नामांकन भरवाएंगे और निश्चित रूप से बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने वाली है.

बिहार चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले नेताओं की लिस्ट लगभग तैयार हो गई है. इससे पहले 12 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी कहा था कि पार्टी जिस तरीके से हम लोगों का चुनावी कार्यक्रम लगाएगी उसके अनुसार हम लोग बिहार जाएंगे. उन्होंने कहा था कि बिहार में NDA की सरकार फिर एक बार बनेगी क्योंकि जनता विकास चाहती है और विकास के मुद्दे पर बिहार की जनता ने वोट देने का मन बना लिया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments