Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़बस्तर के इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक:नरेंद्र मोदी विचार मंच .सीएम...

बस्तर के इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक:नरेंद्र मोदी विचार मंच .सीएम साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा का करेगा सम्मान; आशा

तिल्दा नेवरा-राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम, नरेंद्र मोदी विचार मंच ,रायपुर जिला के जिला अध्यक्ष आशा देवी साहू. प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ ,राष्ट्रीय उपभोक्ता दास साहू ने नक्सल प्रभावित बस्तर के इतिहास में आज का दिन को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा क्योंकि आज सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर हो रहा है सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के सामने 220 से ज्यादा नक्सली अपने हथियार डालेंगे.

आशा साहू.अध्यक्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम, नरेंद्र मोदी विचार मंच ,रायपुर जिला

आशा साहू ने कहा कि केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने 2 मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सली मुक्त करने का आह्वान किया था, लेकिन बस्तर 2025 में ही लाल आतंक से पूरी तरह से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अच्छी सोच के साथ संकल्प मजबूत होना चाहिए। कांग्रेस के शासनकाल में हर दिन नक्सली पुलिस और लोगों को मौत देते थे लेकिन आज स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है। हालत यह है कि नक्सली स्वयं होकर आत्म समर्पण कर रहे हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जो कार्य किया है उसे न केवल छत्तीसगढ़ के लोग बल्कि पूरे देश के लोग याद करेंगे।

राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम नरेंद्र मोदी विचार मंच जिला अध्यक्ष आशा देवी साहू ने कहा कि जल्द मोदी विचार मंच के द्वारा एक भाव आयोजन किया जाएगा, इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ गृह मंत्री विजय शर्मा का सम्मान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments