Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़प्रेमी के साथ भागी पत्नी, तो पति ने उठाया ये खौफनाक कदम,

प्रेमी के साथ भागी पत्नी, तो पति ने उठाया ये खौफनाक कदम,

ग्वालियर। इन दिनों रिश्तों में विश्वासघात और धोखा देने का सिलसिला लगातार सामने आ रहा है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला ग्वालियर से सामने आया है। जहां एक पति ने पत्नी के गम में जहर खा लिया। जिसके बाद युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।

दरअसल, यह पूरा मामला ग्वालियर के भितरवार थाना क्षेत्र का है। जहां शादी के कुछ टाइम बाद महिला अपने पति को छोड़कर दूसरे युवक के साथ भाग गई। जिसके बाद पति ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस में गुहार लगाई।

वहीं, पत्नि के गम में पीड़ित पति ने जहर खा लिया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। मामले में परिजनों ने बताया कि, 8 दिन पहले पत्नी भागी है, लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया था। जिससे आहत होकर भी पीड़ित ने ये खौफनाक कदम उठाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments