बिलासपुर-अपने बेबाक बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते आए भाजपा के सीनियर आदिवासी नेता ननकी राम कंवर ने एक बार फिर राज्य और केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए हमला बोला है,,,,। ननकी राम कंवर ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि बिना रिश्वत के यहां कोई काम नहीं हो रहा है….. बीजेपी का एक भी कार्यकर्ता खुश नहीं है
छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी को वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कवर ने एक बार फिर राज्य और केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए हमला बोला है..। नक्सलियों के खात्मे पर ननकी राम कंवर ने कहा कि..”नक्सलियों का खात्मा तो उस वक्त हो जाता, जब मैं गृहमंत्री था….। लेकिन तब केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। केंद्र सरकार नक्सलियों से मिली हुई थी .और उनकी मदद कर रहे थे…।उन्होंने प्रदेश सरकार के कार्य पर भी दो टूक शब्दों में कह दिया कि बिना रिश्वत ….के यहां कोई काम नहीं हो रहा है. बीजेपी का एक भी कार्यकर्ता खुश नहीं है…।
ननकी राम कंवर के इस बयान के बाद एक बार फिर सुबे की राजनीति गरमानी तय मानी जा रही है …गौरतलब है कि गृह मंत्री जानकी राम कुमार अपने बेबाग बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते आए हैं.. सोमवार को बिलासपुर पहुंचे ननकी राम कवर से जब मीडिया ने सवाल करना शुरू किया तो एक बार फिर सूबे की साय सरकार समेत केंद्र सरकार पर हमला बोल दिया..।
उन्होंने कहा प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान पर ननकीराम कंवर ने तसल्ली तो जतायी, लेकिन अपने गृहमंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए केंद्र सरकार को कटघरे में भी खड़े कर दिया। उन्होने मीडिया को जवाब देते हुए कहा कि…….जब मैं गृह मंत्री था, तभी तय कर लिया था कि प्रदेश में नक्सलियों का सफाया करना है। लेकिन उस वक्त केंद्र में जो सरकार थी, उसने न तो फोर्स भेजा, न आर्थिक मदद दी। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उस समय केंद्र सरकार नक्सलियों से मिली हुई थी।
मीडिया के सवालों में जब ननकेराम कंवर से केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने राज्य सरकार के कामकाज पर असंतोष जाता दिया,, ननकीराम कंवर ने कहा कि…..“केंद्र सरकार का कामकाज ठीक है। लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार फेल है। जय श्रीराम का नारा लगाते हुए उन्होंने कहा कि हमारा एक भी कार्यकर्ता खुश नहीं है।
ननकीराम कंवर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि…..छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह से फेल है। भाजपा के कार्यकर्ता इसलिए नाखुश हैं। क्योंकि बिना पैसे कोई काम नहीं हो रहा है। हर जगह पर भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि कहीं भी बिना पैसे का काम नहीं हो रहा है।
बीजेपी के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर आज मीडिया के सामने एक बार फिर अपनी पूरी भड़ास निकालते नजर आये। मीडिया से चर्चा में उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह पर साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होने कहा कि…..“डॉ. रमन सिंह ने पार्टी के अंदर मेरे खिलाफ साजिश रची। पार्टी के लोगों को हराने का काम किया है। मुझे तीन बार हराने की कोशिश की गई। ननकीराम कंवर ने साफ करते हुए कहा कि…..मैं कहीं भी रहूं जनता और कार्यकर्ता की काम करता रहूंगा।

