Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़पत्नी ने दांतों से काटा पति का प्राइवेट-पार्ट...8 टांके लगे:डॉक्टर-परिजन सब हैरान

पत्नी ने दांतों से काटा पति का प्राइवेट-पार्ट…8 टांके लगे:डॉक्टर-परिजन सब हैरान

रायगढ़ -छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी ने दांतों से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। प्राइवेट पार्ट पर काटने से पति दर्द से कराहता रहा। प्राइवेट पार्ट पर 8 टांके लगे हैं। बताया जा रहा है कि नशे में धुत पति को पत्नी ने जमकर पीटा भी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी के हमले से घायल 33 वर्षीय शख्स बनेकेला का रहने वाला है। वह पेशे से राजमिस्त्री है। पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहता है। पत्नी की लड़ाई पति की बहन से हो गई थी, जिससे पत्नी भड़की हुई थी। इसी दौरान पत्नी ने हमला किया।

दरअसल, शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे भाभी और ननंद के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो रही थी। ननंद और भाभी के बीच विवाद इतना बढ़ा कि दोनों की आपस में मारपीट हो गई। इसे देखकर पति ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन गुस्साई महिला ने अपने पति से झगड़ने लगी।

इस दौरान पत्नी ही गाली-गलौज करते हुए पति से मारपीट करने लगी। पति पहले से शराब की नशे में धुत था। इससे पत्नी और भड़क गई। गुस्से में पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। पति के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट लिया। दर्द से कराहते हुए पति घर से बाहर निकला।

इस दौरान मौके पर मौजूद परिजन आनन-फानन में युवक को लैलूंगा अस्पताल लेकर गए। प्राइवेट पार्ट पर हमले से पति दर्द से कराहता रहा। डॉक्टर्स ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट की वजह से 8 टांके लगे हैं।

पत्नी की मारपीट और प्राइवेट पार्ट पर हमले से घायल पति ने लैलूंगा थाने में रविवार को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ धारा 296 , 115 (2), 118 (1) BNS के तहत केस दर्ज किया।पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

वहीं मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि ननंद-भाभी की लड़ाई में बीच बचाव करने गया था। इसी दौरान पत्नी ने हमला किया। पति की शिकायत के बाद पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।मामले में जांच चल रही है। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments