Monday, February 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़पति ने रील पोस्ट करने से किया मना, नाराज होकर पत्नी ने...

पति ने रील पोस्ट करने से किया मना, नाराज होकर पत्नी ने कर लिया सुसाइड: भिलाई में आए दिन होता था झगड़ा

भिलाई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दंपती में आए दिन विवाद होता था, जिससे नाराज होकर पत्नी ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।इंस्टा पर अंजली के कई वीडियो मौजूद है जिसे लेकर पति से विवाद होता था।

जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम अंजली साव (35) है, जो भिलाई क्षेत्र की रहने वाली थी। अंजली इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी और रील बनाती थी। लेकिन यह उसके पति को पसंद नहीं था। ऐसे में दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। बुधवार को जब बच्चे ट्यूशन गए तो उसने जान दे दी। दरअसल, अंजली साव अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह गृहिणी थी और इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी। जबकि पति मजदूरी करता है। पत्नी का सोशल मीडिया पर रील बनाना पति को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर मना करने पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

इसी बात को लेकर 30 जनवरी को दंपती में विवाद हुआ। शाम को जब बच्चे ट्यूशन गए तो उसने पंखे से लटककर जान दे दी। जब बच्चे लौटे तो अंजली फंदे से लकटते मिली। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने फौरन पुलिस और पति को मामले की जानकारी दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाला कर दिया गया। रविवार को अंजलि का अंतिम संस्कार किया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अंजली मोहल्ले में रील और डांस वीडियो को लेकर काफी चर्चित थी। 26 जनवरी को उसने अपनी आखिरी पोस्ट इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। दिसंबर को भी उसने सुसाइड की कोशिश की थी, उसने धतूरा खा लिया था।

जिसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद जान तो बच गई थी। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments