Sunday, February 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़पंडित श्यामा चरण शुक्ला जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में दी...

पंडित श्यामा चरण शुक्ला जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में दी गई श्रद्धांजलि

तिल्दा नेवरा।छत्तीसगढ़ की राजनीति के स्तंभ एवं पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामा चरण शुक्ला जी की पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई । इस  अवसर पर तिल्दा नेवरा कांग्रेस भवन में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित श्यामा चरण शुक्ला के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सादे जीवन, सिद्धांतों और जनसेवा के माध्यम से प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी। उनका जीवन कांग्रेस की विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त उदाहरण है।कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने उनके आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा.सुनील सोनी, ओम ठाकुर ,नीरज राठी,के कृष्णमूर्ति. राजेश जेठवानी .लाला शर्मा. हेमलाल साहू तोरण, जांगड़े अनूप रवानी, रवि बांधे,राहुल पारकर, कैलाश गांधी, लक्ष्मण गिरी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments