Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

रायपुर के रिहायशी एरिया में टेंट हाउस में लगी आग: धूं-धूं कर जले बांस और कपडे

रायपुर के रिहाइशी एरिया टिकरापारा में मंगलवार एक टेंट हाउस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि, गोदाम में भारी मात्रा में बांस और टेंट के कपड़े थे। जिस वजह से आग तेजी से फैल गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तेज आग की लपटें ऊपर आसमान में दूर-दूर तक दिख रही थी।

बताया जा रहा है कि, शीतला चौक के पास स्थित ये गोडाउन प्रियंका साउंड एड लाइट टेंट का है। इसे मरीना सिंधू ने 10 साल से किराए पर दिया था। आशंका जताई जा रही है कि, शॉर्ट सर्किट से गोदाम के भीतर धुंआ उठा।इसके बाद आसपास कपड़े, बांस और बड़ी संख्या में फर्नीचर रखे होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान गोदाम के अंदर कोई नहीं था।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कल (सोमवार) ही ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि करीब 200 ट्रांसफॉर्मर जल गए। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। इसमें बिजली विभाग को करीब 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना कोटरा रोड के गजानंद पुरम कॉलोनी की है। गर्मी का सीजन आते ही आग लगने की घटनाएं फिर बढ़ने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button