Friday, March 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़नगर निगम की भाजपा पार्षद नेहा देवांगन ने की आत्महत्या की कोशिश

नगर निगम की भाजपा पार्षद नेहा देवांगन ने की आत्महत्या की कोशिश

रायगढ़नगर निगम वार्ड क्रमांक दो क़ी महिला पार्षद नेहा देवांगन की सुसाइड की कोशिश से हड़कंप मच गया है। उन्होंने घर में रखे फिनायल का सेवन कर लिया है।  नेहा देवांगन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल दाखिल कराया गया था, हालांकि उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस पूरे मामले को लेकर सूत्रों ने बताया है कि, नेहा देवांगन ने यह कदम पारिवारिक विवाद के चलते उठाया है। बहरहाल मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। जल्द ही नेहा और उनके परिजनों से पुलिस इस प्रकरण पर पूछताछ कर सकती है। बता दें कि, नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद हैं। वह भाजपा संगठन में भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments