Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़नक्सलियों के पास से मिले नकली नोट छापने की मशीन

नक्सलियों के पास से मिले नकली नोट छापने की मशीन

 

* सुरक्षा बल के जवानों ने सर्चिंग के दौरान बड़ी मात्रा में बरामद की सामग्री

* फंड की कमी से जूझ रहे नक्सली अब नकली नोट का कर रहे इस्तेमाल  

सुकमा। सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ा खुलासा हुआ है। पहली बार नक्सलियों के पास से नोट छापने के उपकरण मिले हैं। सर्चिंग टीम ने मौके से 50, 100, 200, 500 रुपये के नकली नोट के सैंपल बरामद किए हैं। सुकमा पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बताया कि फंड की कमी से जूझ रहे नक्सली अब नकली नोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जवानों की सर्चिंग टीम ने कोराजगुड़ा के जंगलों से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है। सुकमा पुलिस ने बताया कि नक्सलियों द्वारा नकली नोट छापने और उसे खपाने की जानकारी मिली। इस पर सुकमा पुलिस अलर्ट हो गई। तुरंत जिला बल, डीआरजी बस्तर फाइटर एवं 50 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग के लिए ग्राम मैलासूर, कोराजगुड़ा, दंतेशपुरम व आस-पास के क्षेत्र की ओर निकली। इसी दौरान ग्राम कोराजगुड़ा के जंगल में सुरक्षा बल को देख नक्सली मौके से फरार हो गए। इसके बाद सुरक्षा बल ने घटनास्थल की सघन सर्चिंग की तो जवानों को अलग-अलग जगहों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये नकली नोट बनाने की मशीन, कलर प्रिंटर मशीन, इंवर्टर मशीन, कलर इंक के साथ 50, 100, 200 व 500 रुपये के नकली नोट के सैंपल मिले हैं। जवानों ने इसके अलावा भरमार बंदूक, वायरलेस सेट, मैग्जीन पोच, नक्सली काली वर्दी कपड़ा एवं भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments