रायपुर केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2026 तक देशभर से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लक्ष्य के साथ लाल आतंक के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हाल ही में मांडवी हिड़मा के एनकाउंटर से लेकर बरसे देवा के सरेंडर तक सुरक्षाबलों को कई सफलताएं मिली हैं।केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशभर से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए मार्च 2026 तक का लक्ष्य रखा है। अब यह चरण में पहुँच चुका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Xपर इस अभियान की सराहना करते हुए केंद्र सरकार के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की गृह मंत्री अमित शाह,आपके कुशल, दृढ़ और निर्भीक नेतृत्व में चलाया जा रहा नक्सल उन्मूलन का अभियान आज निर्णायक चरण में पहुँच चुका है। सुरक्षा बलों के साहस, समर्पण और बलिदान ने इस संकल्प को और अधिक सशक्त किया है कि भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त होगा। हमें विश्वास है कि प्रधान मंत्री मोदी की मंशा के अनुरूप और आपके मार्गदर्शन में हम बस्तर सहित नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में नक्सलवाद को समाप्त कर एक सुरक्षित, समृद्ध और शांतिपूर्ण वातावरण के निर्माण के इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।
आपकों बता दें की साल की शुरुआत होते ही सैकड़ों नक्सलियों के आत्मसमर्पण हुए हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कई खूंखार नक्सली जैसे बरसे देवा शामिल हैं, वहीं सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में भी हिड़मा जैसे कई खतरनाक नक्सलियों को मार गिराया है।नक्सली या तो सरेंडर कर रहे हैं और जो समर्पण नहीं कर रहे हैं, अभी भी हथियार उठाए हुए हैं, तो वे सुरक्षा बलों के हाथों एनकाउंटर में ढेर हो रहे हैं।

