Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़दो दिवसीय कलेक्टर-SP कांफ्रेंस आज से, CM विष्णु देव साय करेंगे जिलेवार...

दो दिवसीय कलेक्टर-SP कांफ्रेंस आज से, CM विष्णु देव साय करेंगे जिलेवार समीक्षा

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज से मंत्रालय (मांझी भवन) में दो दिवसीय कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस का आयोजन हो रहा है। यह महत्वपूर्ण बैठक आज सुबह 10:30 बजे शुरू होगी जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर शामिल होंगे। इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं की जिलेवार समीक्षा की जाएगी। कॉन्फ्रेंस के पहले दिन यानी आज मुख्यमंत्री साय सभी कलेक्टरों के साथ प्रदेश में संचालित योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रगति पर चर्चा करेंगे। खासतौर पर मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं के अमल और ज़मीनी प्रभाव का आंकलन किया जाएगा।

इसी तरह 13 अक्टूबर को एसपी कांफ्रेंस में कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और विकास कार्यों पर चर्चा होगी। पहली बार कलेक्टर-डीएफओ कांफ्रेंस होगी, जिसमें वन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। जबकि 14 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सुशासन शिखर सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा।

इसमें राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कलेक्टर, एसपी और डीएफओ के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने के साथ ही राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों पर भी चर्चा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments