Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़थाने के बाहर महिला ने खुद को लगाई आग:रायपुर में चीखते-चिल्लाते अंदर...

थाने के बाहर महिला ने खुद को लगाई आग:रायपुर में चीखते-चिल्लाते अंदर घुसी,

रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महिला थाना परिसर में एक महिला ने खुद को आग लगा ली। आग लगाने के बाद वह चीखते-चिल्लाते हुए दौड़कर थाने के अंदर घुस गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला के ऊपर कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।

महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद महिला काउंसलिंग के लिए थाने पहुंची थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित महिला की बहन ने बताया कि पति शिवम गोस्वामी ने उसे रात को घर से बाहर निकाल दिया था। उससे मारपीट की थी। गर्दन पर लात रख दिया था। दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के 2 बच्चे भी है। बहन के मुताबिक शादी के बाद से ही पति महिला को प्रताड़ित कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद महिला वर्षा गोस्वामी काउंसलिंग में महिला थाने पहुंची थी। दोपहर 12 बजे महिला बाहर बैठी हुई थी, तभी उसने अचानक खुद पर आग लगा ली और महिला थाने के अंदर घुस गई। थाने में मौजूद स्टाफ से महिला को चीखते चिल्लाते हुए देखा तो वह तत्काल उसकी तरफ भागे। उन्होंने पानी डालकर आग को बुझाई।

महिला के शरीर के कुछ कपड़े आग की चपेट में आकर जल गए हैं। वहीं, शरीर का कुछ हिस्सा भी आग में जख्मी हो गया है। इसके बाद तत्काल महिला को डीकेएस अस्पताल ले जाया गया है। जहां महिला का इलाज जारी है। फिलहाल, महिला ने किस ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाई है। यह साफ नहीं हो पाया है।

अस्पताल में महिला की बहन रेणु धनगर ने बताया कि साल 2020 में वर्षा ने शिवम गोस्वामी से लव मैरिज की थी। लव मैरिज के बाद बहन को बहुत समस्या हो रही थी। शिवम बाहर जुआ खेलता है, सट्टा खेलता है। घर आकर बहन से मारपीट करता है। कहता है तेरी बहन को चाकू मार दूंगा, भाई को चाकू मार दूंगा। घर में आग लगा दूंगा।

रेणु ने बताया कि आधी-आधी रात को बहन को घर से बाहर निकाल देता है। कहता है तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। साल 2020 में उसने बहन का सिर भी फोड़ दिया था। दिवाली के पहले पुरानी बस्ती थाने में शिकायत भी किए थे। कोई कार्रवाई नहीं हुई।

महिला की बहन ने आगे कहा कि पुरानी बस्ती पुलिस कहती रही आएंगे-आएंगे, लेकिन कोई नहीं आया। मंगलवार की रात को बहन को घर से बाहर निकाल दिया था। गर्दन पर पैर रख कर बोला- तुझे मार दूंगा, तेरे बहन-भाई को चाकू मार दूंगा। फिलहाल, पुलिस महिला के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments