Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़तेज रफ्तार ट्रक ने 6 साल के मासूम को कुचला,मौके पर...

तेज रफ्तार ट्रक ने 6 साल के मासूम को कुचला,मौके पर ही मौत

तिल्दा नेवरा..
तिल्दा नेवरा शहर मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बिलाडी मे सड़क पार कर रहे एक 6 साल के मासूम को तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई..। हादसे  के बाद ग्रामीणों ने तीन घंटे तक चक्का जाम किया. इससे यातायात जाम हो गया  सैकड़ो वाहन दोनों तरफ खड़े जाम खुलने का इंतजार करते रहे.

ग्रामीणों ने बताया कि 6 साल का मधक यदु. सड़क के पास खेल रहा था अचानक वह सड़क के दुसरे छोर जाने सड़क पार कर रहा था कि तिल्दा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया. और मासूम को कुचलते हुए ट्रक आगे निकल गई.और मासूम बालक की मौके पर ही मौत हो गई.. घटना स्थल के पास खड़े ग्रामीणों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ट्रक को लेकर आगे बढ़ गया.तब ग्रामीणों ने चालक को पकड़ने ट्रक का पीछा किया.ग्रामीणों को पीछा करते देख चालक कुछ दूर जाकर ट्रक को सड़क किनारे छोड़ फरार हो गया

उधर जब इस हादसे की जानकारी गांव वालों को हुई तो घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उसके बाद नाराज ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया.. सूचना मिलने पर तिल्दा नेवरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को चक्का जाम समाप्त करने की समझाइए दी. लेकिन ग्रामीण परिवार मुआवजे और सड़क पर स्पीड ब्रेकर की मांग करते मासूम के शव को लेकर  धरने पर बैठे रहे . कुछ देर बाद तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए. उनके द्वारा भी ग्रामीणों को समझाया गया और प्रशासन की ओर से मौके पर ही 25हजार  नगद प्रदान कर ट्रक मालिक से उचित सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. उसके बाद भी ग्रामीण चक्का जाम करने से नहीं हटे.लगातार 3 घंटे तक चक्का जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही. प्रशासन के लगातार समझाइश  के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। पुलिस ने वाहन जप्त  कर चालक के खिलाफ एक्सीडेंटल एक्ट के तहत अपराध कायम कर मामले की विवेचना में लिया है;

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments