VCN टाइम्स का शक हुआ सच साबित .
तिल्दा नेवरा । तिल्दा में तीन दिन पहले मंगलवार को कोयला रेंक पॉइंट मिली अज्ञात युवक की लाश को शिनाख्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम यशवंत पीता सीताराम निवासी सरभोगा थाना पटना जिला कोरिया निवासी के रूप में की है जो तिल्दा क्षेत्र के एक प्लांट में काम करता था । पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा किया गया है पुलिस अब हत्या की एंगल से मामले की जांच में जुट गई है ..बता दे की हरिभूमि ने लाश मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जो सच साबित हुई है ।
तिल्दा कोयला रेल पॉइंट के पास मंगलवार को लाश मिलने के बाद हडकंप मच गया था । जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची ,लाश अर्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई थी ।पुलिस के द्वारा लाश का पंचनामा कराकर आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की थी लेकिन उस दौरान पहचान नहीं हो सकी। मृतक का शव दोपहर को तीन बजे मिला था ,जबकि रेक पॉइंट में सुबह से मजदूर काम रहे थे । बावजूद किसी की नजर ट्रेक के किनारे पड़ी लाश पर नहीं गई । उधर जब मृतक अपने घर नहीं पहुंचा तो उनके घर के लोग उसकी खोजबीन करते हुए तिल्दा पहुंचे तभी उनको अज्ञात लाश मिलने की जानकारी मिली उन्होंने शव को देखा तो उसकी पहचान यशवंत के रूप में हुई।
दरअसल कोरिया जिले का रहने वाला यशवंत और उसका भाई तिल्दा क्षेत्र के ग्राम मढी में स्थित एक संयंत्र में काम करता था । और सयंत्र के परिसर में हि रहता था । 23 फरवरी को छुट्टी लेकर शाम को अपने दोस्तों के साथ अंबिकापुर जाने के लिए तिल्दा आए थथा । सभी ने मिलकर अक जगह शराब पी उसके बाद दोनों भाइयों को स्टेशन पर छोड़कर बाकी तीन वापस चले गए। बाद में यशवंत अचानक स्टेशन से गायब हो गया।
मंगलवार 24 फरवरी दोपहर को उसका शव रेक पॉइंट पर मिला। 25 फरवरी को उसका पोस्टमार्टम कराया गया तब तक उसके परिजन पहुंच चुके थे। पीएम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि यशवंत की हत्या की गई है। अब पुलिस नए सिरे से जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के कैमरे को कंगाल रही है।पुलिस को कुछ इनपुट मिला है। पुलिस का कहना है जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा माना जा रहा है हत्या किसी और जगह करने के बाद शव को कोयला रेल पॉइंट के पास आकर फेका गया ..

