Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़तिल्दा-नेवरा में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां अधिवेशन  संपन्न,भूपेश बघेल हुए...

तिल्दा-नेवरा में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां अधिवेशन  संपन्न,भूपेश बघेल हुए शामिल 

समाज के विकास और एकजुटता पर हुई चर्चा .बच्चो के चरित्र निर्माण पर दिया गया जोर .समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओकिया गया सम्मान

तिल्दा नेवरा-मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80 वा‍ं अधिवेशन तिल्दा नेवरा के बद्रीनारायण बगड़िया स्कूल मैदान में रविवार को सपन्न हुआ.जहाँ समाज के विकास और एकजुटता पर चर्चा हुई,साथ हि पढ़ाई के साथ बच्चो के चरित्र निर्माण पर विशेष जोर दिया गया.  जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल. छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोडसराम कश्यप .मंत्री टंकराम. 10 राज प्रधान और कई स्थानीय नेता शामिल हुए; इस बड़े कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं,.इस मौके पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओ और समज में उत्क्रष्ट कार्य करने वालो का सम्मान किया गया..

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप तिल्दा राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा सहित सभी राज प्रधानों मंचस्थ अतिथियों के द्वारा भगवान श्री राम. छत्रपति शिवाजी. आत्मानंद महाराज. डॉक्टर खूबचंद बघेल के तेल चित्र की पूजा अर्चना कर किया गया..इसके पहले सुबह कलश यात्रा भी निकाली गई..

भूपेश ने अपने संबोधन में कहा कुर्मी समाज ने कई ऐसे योद्धा और महापुरुष पैदा किए है .मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का आज 80 वा‍ं अधिवेशन है ,समाज का पहला अधिवेशन 1905 में हुआ था.उन्होंने कहा कि हमारे केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप ने समाज के विकास और एकजुटता को लेकर जो बातें यहां कही है ..सचमुच काबिले तारीफ है.. श्री कश्यप ने बच्चों के चरित्र निर्माण को लेकर जो बातें कही और उस पर जिस प्रकार  चिंता जताई वह और भी सराहनीय है .

पूर्व सीएम ने कहा कि आजकल सुखा नशा बहुत ज्यादा बढ़ गया है जिस पर अंकुश लगाना जरूरी है .उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में डबल डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद प्रदेश का  किसान भाई परेशान है.उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था मैंने कई योजनाएं बनाई, धान का सरकारी मूल्य बढवाया .गोबर तक मेरी सरकार ने खरीदा. किसानों को धान खरीदी में कभी भी तकलीफ नहीं आने दी. मैंने जितनी योजनाए हबनवाई  आज उन सभी योजनाओं की स्थिति खराब है. धान खरीदी तो सरकार कर ही नहीं पा रही है .मात्र 40 दिन बचा है, लेकिन अभी तक आधा धान भी खरीदा नहीं जा सका है.. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में डबल इंजन की सरकार हैबावजूद डीएपी किसानों को नहीं मिल रहा है .जबकि हमारी  सिंगल सरकार थी बावजूद किसानों को कभी खाद के लिए भटकना नहीं पड़ा. लगता है इस सरकार को किसानों को तकलीफ देने में मजा आ रहा है.

उन्होंने कहा सभी समाज अपने जनप्रतिनिधि बनाना चाहते हैं, ताकि योजनाएं उनके हिसाब से बने। लेकिन प्रतिनिधि के बन जाने भर से वैसा नहीं हो सकता, जैसा की उसे जनप्रतिनिधि बनाने के लिए सोचा गया था l उसके लिए वैसा मुखिया होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था मैंने सभी योजनाए वैसी बने जिसकी यहाँ जरूरत थी ..उन्होंने अधिवेशन में बैठी महिलाओ की और इशारा करते कहा..एक हजार की लालच में आकर मताए काका को भूल गई .श्री बघेल महिलाओ से पूछा अब कितना बिजली बिल आ रहा है ..जवाब देते महिलाओ ने कहा साय .सांय बिल आवथे ,तब बघेल ने कहा थोडा रुके अब महतारी वंदन योजना में कतुती शुरू हो गई है ..

प्रथम सत्र में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंकराम शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 80 अधिवेशन के सफल आयोजन  के लिए आयोजको को बधाई देते हुए कहा कि कुर्मी समाज एक विशाल और प्राचीन संगठित समाज है। आजादी के आंदोलन में समाज का विशेष योगदान रहा है। शिक्षा, जनसेवा, समाज कल्याण सहित अन्य क्षेत्रों में समाज की भूमिका प्रशंसनीय है। हमारा समुदाय है जो मुख्य रूप से कृषि से जुड़ा है .उन्होंने कहा कि समाज का नेतृत्वकर्ता सहज और सुलझा हुआ होना जरूरी है। समाज को नई दिशा दिखाने और विकास के मार्ग पर ले जाने के लिए संगठन में जागरूकता आवश्यक है।उन्होंने कहा राजनीति और सामाजिक उत्थान के माध्यम से समाज ने अपनी अलग पहचान बनाई है .उन्होंने समाज की एकता एकजुटता पर जोर देते कहा की शिक्षा ही समाज की शक्ति होती है। इस पर हमे विशेष ध्यान देना चाहिए..

केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने कहा कि नेतृत्व के प्रति विश्वास, एकता और संगठन समाज को ऊर्जावान और प्रगतिशील बनाता है। कुर्मी समाज ने अनेक कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाकर विकसित समाज के लिए मिसाल प्रस्तुत किया है। समाज मे व्याप्त ऐसे विचार और परम्परा जो समाज की प्रगति में बाधा बनेंगे, उस पर सर्वसम्मति से प्रतिबंध लगाया जाएगा।उन्होंने कहा की समय के परिवर्तन के साथ यह आवश्यक हो गया है कि बच्चों को बाल्यकाल से ही  चऱित्र निर्माण की शिक्षा भी दी जाए. उन्होंने गायत्री परिवार के नारे को दोहराते हुए कहा कि हम सुधरेंगे. युग सुधरेगा हम बदलेंगे. युग बदलेगा यह तभी संभव होगा जब हम सुधार स्वयं से शुरू करेंगे.बच्चों को किताब पकड़ा देने या मात्र किताब पढ़ने से बच्चे नहीं सुधर जाएंगे उन्हें किताबों के साथ अच्छे संस्कार देने होंगे आज मोबाइल ने घर के सदस्यों को एक दूसरे से अलग कर दिया है इस पर हमें विशेष ध्यान देना होगा .और एक समय मोबाइल से दूर होकर घर के लोगों को एक साथ बैठकर चर्चा करनी होगी विचार करना होगा।

समारोह  में तिल्दा राज  प्रधान ठाकुर राम वर्मा. पूर्व विधायक जनक राम वर्मा .पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा. भाजपा नेत्री लक्ष्मी वर्मा. मोतीलाल वर्मा. खेमनाथ वर्मा. उमाकांत वर्मा. के साथ सभी 10 राज के राज प्रधान सहित समाज के अन्य नेता मंच पर विराजमान थे .इसके पहले भूपेश बघेल के पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया मंच का संचालन दौलत राम धुरंधर ने किया कार्यक्रम का समापन ठाकुर राम वर्मा ने आभार व्यक्त कर किया
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments