तिल्दा नेवरा-शहर से लगे ग्राम कोटा में 12 दिन से लापता एक लड़के का शव रविवार को गांव के तालाब के पास झाड़ियों बीच मिला है। लड़के का शव मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है .सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी केअनुसार ग्राम कोटा के सतनामी पारा में रहने वाले वीरेंद्र मधुकर का 14 साल का बेटा समीर मधुकर 26 अगस्त से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने पुलिस थाने में जाकर इसकी सूचना दी थी। बावजूद परिजन अपने लडके की तलाश करते रहे। लेकिन उसका पता नही चल पाया . आज रविवार की सुबह गांव के बड़े तालाब के पास झाड़ियों में लाश पड़े होने की जानकारी मिलने के बाद लोगों की भीड़ लग गई।
पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल मौके पर पहुंच गई। झाड़ियों के बीच पड़ी लाश पूरी तरह से सड़ चुकी थी.. शव को बाहर लाने पर उसकी पहचान 14 वर्षीय समीर मधुकर के रूप में की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक विभाग को मौके पर बुलाया और घटना स्थल का मुआयना किया। पश्चात लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस का कहना है रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी मिल पाएगी। उधर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों को तत्काल पकड़ने की मांग की है ।

