तिल्दा नेवरा महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर के निर्देशानुसार सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तिल्दा नेवरा में “वजन तिहार” मनाया गया। बच्चों और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की निगरानी के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों मनाए गए वजन त्यौहार में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन एवं लंबाई मापी गई,साथ ही पोषण स्तर की जांच कर अभिभावकों को पोषण संबंधित जानकारी दी गई ताकि कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर पोषण सहायता और स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।अभियान के दौरान गर्भवती एवं माताओं की भी स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें संतुलित आहार और पोषण संबंधी जानकारी दी गई । 9 से 18 फरवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार मन्य जाएगा .इसी कड़ी में तिल्दा के वार्ड 6 में वार्ड के पार्षद सतीश निषाद एवं पार्षद रानी सौरभ जैन की उपस्थिति वजन त्यौहार मन्य गया ।
इस मौके पर उपस्थित माताओं से रानी सौरभ जैन ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते कहा की बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार खिलाए ताकि उनका वजन और स्वास्थ्य बेहतर हो सके। उन्होंने कहा बच्चों के स्वास्थ के साथ बच्चों के पोषण के लिए पौष्टिक आहार संजीवनी है ।
इस आयोजन में सुपरवाइजर मियंका तिवारी आंगनबाडी कार्यकर्ता राजेश्वरी साहू ,सहायिका शांति पाल, मितानिन बीमा साहू एर्व वार्ड की उपस्थि महिलाएं सुमन साहू , सावित्री यादव, बृहस्पति, गीता निषाद, प्रीति निषाद, रेणुका यादव इंदु यादव, सुषमा यादव लताआदि माहिलाएं उपस्थित थी।

