छत्तीसगढ़

थाना परिसर में बने शिव मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा

तिल्दा नेवरा थाना परिसर में शुक्रवार को  नवनिर्मित शिव मंदिर में भोले बाबा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके पहले मंदिर परिसर से  भव्य कलश  यात्रा निकाली गई . मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा हनुमान मन्दिर के पंडित सुरेन्द्र महराज के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया..

मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज सुबह से ही नवनिर्मित मंदिर में भजन कीर्तन शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई ,भ्रमण के बाद कलश यात्रा का समापन मंदिर पहुंचकर किया गया.. सुबह 11 बजे  सुरेन्द्र महराज के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार शुरू किया गया पूजा में मुख्य यजमान प्रमोद निषाद सपत्निक शामिल हुए. प्राण-प्रतिष्ठा पूजन अनुष्ठान कर विधि पूर्वक जलयात्रा,शिव अधिवास, वेदी पूजन, मंडप परिक्रमा, अखंड हरिकीर्तन संकल्प पूजा, हवन, पूजन तथा नवनिर्मित मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ सभी पूजन अनुष्ठान संपन्न कराया.

प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान शिव की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया,इस मौके पर  थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी परिवार के साथ पूजा में शामिल हुए..साथ ही उप निरीक्षक विकास देशमुख, टी आर  साहू प्रधान आरक्षक जालम सिंह, संदीप सिंह, कुलदीप ,आलोक शर्मा ,सहित पूरा थाना  परिवार पूजा में भागीदार बने शामिल हुआप्राण प्रतिष्ठा  में महिला-पुरुष की भारी भीड़ देखी गई।इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया .भंडारे में बड़ी संख्या में लोगो ने प्रसाद के रो में भोजन ग्रहण किया ..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button