छत्तीसगढ़

वृषभ और मिथुन राशि वालों को नौकरी और व्यापार में मिलेगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 18 सितम्बर का राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें।। आपने यदि व्यवसाय में किसी डील को फाइनल करने का सोचा था, तो आपकी डील फाइनल होते-होते लटक सकती है। आप अपने घर के साथ रखरखाव आदि के लिए कुछ सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग करेंगे।
विज्ञापन
वृषभ-आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनका कोई काम पूरा हो सकता है। किसी से उधार लेना पड़ सकता हैं। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं और वह अपने ज्ञान में वृद्धि करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको अपने क्रोधी स्वभाव में बदलाव लाने की आवश्यकता है, नहीं तो जीवनसाथी के साथ आपकी खटपट होने की संभावना है। घूमाने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपकी यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रहा थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप किसी से कोई लेनदेन सोच विचारकर करें।
कर्क-आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर होने वाला है। आपको कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। परिवार के सदस्यों में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम भरपूर रहेगा, लेकिन आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको नौकरी को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button