रायपुर-छत्तीसगढ़ विधान सभा बजट सत्र के दौरान पूर्व मंत्री कवासी लखमा भी सदन की कार्यवाही में शामिल हुए.विधान सभा अध्यक्ष डा.रमन सिह की अनुमति मिलने के बाद वे सदन पहुंचे और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बगल में बैठे नजर आए।
सदन पहुंचते ही कवासी लखमा का अलग ही दृश्य देखने को मिला। वे BJP नेताओं से गले मिलते दिखे। वीडियो में पहले मंत्री राम विचार नेतामऔर फिर अजय चन्द्राकर से गले मिलते नजर आए जबकि कांग्रेस के अन्य विधायक यह दृश्य देखते रहे।
बता दें कि कवासी लखमा को बजट सत्र के दौरान सदन में उपस्थित रहने की विशेष अनुमति दी गई है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने 6 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। इस पर विचार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने अनुमति प्रदान की। बता दें कि उनकी सदन में उपस्थिति को लेकर कोर्ट ने अंतिम निर्णय विधानसभा अध्यक्ष के विवेक पर छोड़ा था। इसके बाद 7 फरवरी को महाधिवक्ता से राय ली गई। अभिमत के आधार पर शर्तों के साथ उन्हें बजट सत्र 2026-27 में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

