Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रायपुर। शहर के नजदीकी इलाके सांकरा स्थित वैली फार्म हाउस में दोस्तों के साथ अपनी सहेली का बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने गई युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती की मौत स्विमिंग पूल से गिरने से हुई है। लेकिन परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि मृतिका मंजू जांगड़े अमलेश्वर के वैली फार्म हाउस में 29 अगस्त की रात अपनी सहेली का जन्मदिन सेलिब्रेट करने सहेलियों और दोस्तों के साथ गई थी। कुल आठ लोगों के साथ गई थी। वहां पर सभी पार्टी मना रहे थे। बताया जा रहा है कि जन्मदिन पार्टी में खाने पीने का दौर चला। इसी दौरान स्विमिंग पूल में गिरने से मंजू के सिर पर गंभीर चोट लग गई। उसके दोस्त उसे फौरन ओम अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात को उसकी मौत हो गई। वहीं रायपुर के डीडी नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं सूचना मिलने पर आधी रात को परिजन अस्पताल पहुंचे तो युवती की मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतका की मां और बहन ने युवती के कपड़े गीले होने पर स्विमिंग पूल में डूबाकर हत्या की आशंका जताई।

mein mautt67परिजनों ने मृतका के मोबाइल से फोटो वीडियो समेत कई अहम जानकारियां पार्टी में मौजूद लोगों द्वारा डिलीट करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। यह पूरा मामला अमलेश्वर थाना इलाके का है। पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button