तिल्दा नेवरा:तिल्दा-नेवरा,-संत निरंकारी मिशन ने रविवार को ‘प्रोजेक्ट अमृत’ अभियान के चौथे चरण के तहत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को साफ पानी और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
इस अवसर पर, तिल्दा-नेवरा,संत निरंकारी मिशन शाखा के सेवादल सदस्यों और संतों ने वार्ड क्रमांक 2 स्थित पैठू तालाब व आसपास पड़े कचरे की सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया। प्रोजेक्ट अमृत’ अभियान क शुभारंभ प्रातः 8 बजे सतगुरु की प्रार्थना कर गुरु के संदेश के साथ किया गया ।इस मौके पर मिशन से जुड़े सेवादारों ने पूरे उत्साह के साथ तालाब परिसर आसपास की सड़कों तथा किनारों पर जमी गंदगी को हटाकर साफ कर स्वच्छ बनाया गया। सेवा कार्य में संत निरंकारी मिशन के 100 से अधिक सेवादारों ने श्रमदान किया और स्वच्छता के प्रति जनजागरण का संदेश दिया।इस मौके पर र्पार्षद द्वय ईश्वरयदु ,राजेश कोटवानी के साथ वार्ड वासियों ने भी सेवा कार्य में हिस्सा लेकर सहयोग किया और संत निरंकारी मिशन के इस प्रयास की सराहना की।सुबह 8 शुरू हुआ अभियान 11 तक चलता रहा .

सेवादल संचालक महात्मा मुखी सुन्दरदास जेसवानी ने कहा कि यह पहल समाज को जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और सतत प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ जीवन सुनिश्चित किया जा सकता है।
सेवादार महक जेठवानी ने कहा कि स्व्च्छ जल स्व्च्छ मन ‘अभियान ‘प्रोजेक्ट अमृत’ अभियान निरकारी मिशन द्वारा चलाया जा रहा है.अमन, जब सेवा साधना बन जाए और प्रकृति के प्रति संवेदना जीवन का मूल मंत्र हो, तब पावन संकल्प जन्म लेते हैं। मानव सेवा और लोक कल्याण की इसी दिव्य चेतना को साकार रूप प्रदान करने हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत प्रारभ किया गया है ’सेवादार राजकुमार ने कहा संत निरंकारी मिशन की यह परियोजना जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में एक प्रेरक कदम है,परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार समस्त भारत में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।

पार्षद ईश्वरयदु ,राजेश कोटवानी कहा संत निरंकारी मिशनकी सेवा सराहनीय है ,इनके साथ आज हमे भी सेवा का मौका मिला ,सच में अगर हर व्यक्ति ‘स्वच्छ जल,के लिए स्वच्छ मन से सेवा करे तो ,हमारे पूजे जाने वाले जल स्रोत और उनका संरक्षण आसानी से किया जा सकता है, स्वच्छता ,पानी और स्वस्थ वातावरणके हम सबको जागरूक होने की जरूरत है . मुखी सुन्ददास .सेवादल,में राजकुमार गेलानी,सुरेश राजपाल,भारत आडवाणी, सोनू अरोड़ा, श्याम माधवानी,सौरभ अरोरा,संजय बजाज ,अजय वरलयानी, नीरज जैसवानी, खुमान वर्मा सरोज जैसवानी, सरोज सिमरन अरोड़ा, पूनम बजाज ममता अरोड़ा कविता निहिचलनी, कुसुम वाधवानी,की प्रमुख भागीदारी रही।

